ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR7 साल के बच्चे को अगवा कर ISBT पुल से यमुना में फेंक की हत्या

7 साल के बच्चे को अगवा कर ISBT पुल से यमुना में फेंक की हत्या

यमुनापार के करावल नगर इलाके में सात साल के एक बच्चे को अगवा कर बदमाशों ने उसे आईएसबीटी पुल से यमुना में फेंककर मार डाला। घटना बीते सोमवार की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को दो...

7 साल के बच्चे को अगवा कर ISBT पुल से यमुना में फेंक की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Feb 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार के करावल नगर इलाके में सात साल के एक बच्चे को अगवा कर बदमाशों ने उसे आईएसबीटी पुल से यमुना में फेंककर मार डाला। घटना बीते सोमवार की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बच्चे का सड़ा-गला शव रविवार दोपहर गोताखोरों की मदद से पुलिस ने यमुना खादर से बरामद किया। आरोपी बच्चे की हत्या के  बाद परिजनों से फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है। 

मामला की जांच मे जुटी पुलिस इस संबंध में अब एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास व आर्या शामिल है। इसमें से विकास पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। जबकि उसका साथी आर्या खजूरी खास इलाके में रहता है। वहीं इनके तीसरे साथी की भूमिका की पुलिस जांच की जा रही है। 
अपहरण के बाद मारा गया बच्चा सात वर्षीय अंदाज इलाके में ही स्थित एक पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। 

उसके पिता पिता स्वर्ण कुमार मिश्रा इलाके में ही एक मेडिकल शॉप में करते हैं। वह अपने परिवार के साथ करावल नगर इलाके में स्थित न्यू सभापुर गुजरान में रहते हैं। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां है। बेटा अंदाज गत 20 फरवरी को घर के बाहर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने करावल नगर थाने में बेटे में शिकायत की थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। 


दो दिन बाद आरोपियों ने मांगी ढाई लाख की फिरौती

पुलिस अभी बच्चे की तलाश कर ही रही थी कि घटना के ठीक दो दिन के बाद गत 22 फरवरी को दोपहर के वक्त परिजनों के पास ढाई लाख रुपए की फिरौती की कॉल आई। पुरिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों का नम्बर सर्विलांस पर ले लिया। आरोपियों ने बच्चे के पिता को ढाई लाख रुपए लेकर करावल नगर इलाके में एक खाली प्लाट में छोड़ने और फिर एक फल वाले की दुकान पर  बेटे का इंतजार करने के लिए कहा। बेबस पिता ने ऐसा ही किया, लेकिन आरोपी पैसे लेने नहीं पहुंचे। उधर पुलिस उनके फोन की लोकेशन के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। रविवार को जैसे ही पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन का पता चला उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

यमुना खादर रविवार को बरामद किया बच्चे का शव

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार दोपहर आईएसबीटी इलाके में यमुना खादर से बच्चे का सड़ा-गला शव बरामद किया। बच्चे के शव की तलाश में गोखाखोरों की टीम को लगाया गया था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने यह खुलासा किया कि अपहरण के बाद आरोपी बच्चे को लेकर आईएसबीटी इलाके में गए थे। वे बच्चे को किसी अपने सुरक्षित ठिकाने पर रखते हुए उसके परिजनों से फिरौती की रकम वसूलना चाहते थे। लेकिन उसने रोने-चिल्लाने पर यमुना में फेंक उसकी हत्या कर दी। 


मोमोज खिलाने के बहाने किया बच्चे का अपहरण

आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया कि इसमें से विकास उसके पड़ोस में ही रहता है। इस कारण वह बच्चे को पहले से जानता है। उसने 20 फरवरी को बच्चे से कहा कि चलो खेलते हैं। फिर उसने बच्चे से कहा कि अगर वह उसे पकड़ लेगा तो दस रुपये देगा। बच्चे ने जब भागकर उसे पकड़ लिया, तो उसे दस रुपए दिए। फिर आरोपी ने बच्चे से कहा कि वह मोमोज खाना चाहता है तो उसे दिला देगा। फिर मोमोज खिलाने के बहाने अन्य साथियों के साथ मोरीगेट इलाके में ले आया। आरोपी यहां बच्चे को रखने के लिए एक कमरे की तलाश करने लगे। लेकिन देर शाम तक भी कमरा नहीं मिला। वहीं बच्चा घर जाने की जिद भी कर रोने लगा तो उन्होंने उसे यमुना में फेंक दिया। 


पैसे के लालच में आरोपियों ने किया था अपहण

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जल्द पैसा कमाने की लालच में बच्चे का अपहरण किया था। दरअसल आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया है कि उनके उपर कुछ कर्ज था जिसे उतारने के साथ-साथ वे ऐश से जीवन जीना चाहते थे। इसके लिए आरोपियों ने बच्चे को अगवा कर  हुए फिरौती की रकम मांगने की योजना बनाई। इसके तहत उन्होंने बच्चे अंदाज को अगवा कर रकम वसूलने की योजना बनाई लेकिन अपने इस पहले प्रयास में ही बच्चे की हत्या कर गलती कर बैठे और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।                        

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें