ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRबबीता फोगाट ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया

बबीता फोगाट ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया

ग्रेटर नोएडा। संवाददातागलगोटिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय ‘यूनिफेस्ट का आगाज हुआ। सुबह राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्राओं का हौसला बढ़ाया।...

बबीता फोगाट ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता

गलगोटिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय ‘यूनिफेस्ट का आगाज हुआ। सुबह राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्राओं का हौसला बढ़ाया। रात के कार्यक्रम में पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

बबीता फोगाट ने कहा, कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बराबर मौका मिल रहा है। लड़कियां भी हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करती है। चाहे वह खेल का मैदान हो या शिक्षा जगत। विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि बबीता सभी युवा खिलाड़ियों की रोल मॉडल हैं। फोगाट बहनों ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। युवाओं का रुझान कुश्ती की तरफ बढ़ेगा। यूनिफेस्ट में गलगोटिया विश्वविद्यालय के साथ कॉलेज के भी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है। पहले दिन ग्रुप डांस, गायन, अभिनय आदि से छात्रों ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं स्टार नाइट में पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अपने गानों पर छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें