ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमहिला की हत्या करके धनबाद पहुंचा आरोपी

महिला की हत्या करके धनबाद पहुंचा आरोपी

ग्रेटर नोएडा। संवाददातासुत्याना गांव में बुधवार रात हुई महिला की हत्या के मामले का आरोपी अभी फरार है। पुलिस को आरोपी की लोकेशन धनबाद झारखंड में मिली। पुलिस धनबाद पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया।...

महिला की हत्या करके धनबाद पहुंचा आरोपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। संवाददातासुत्याना गांव में बुधवार रात हुई महिला की हत्या के मामले का आरोपी अभी फरार है। पुलिस को आरोपी की लोकेशन धनबाद झारखंड में मिली। पुलिस धनबाद पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। अब आरोपी की लोकेशन बोकारो में मिली है। पुलिस बोकारो में आरोपी को तलाशने का प्रयास कर रही है। सुत्याना गांव में बुधवार की रात राजू ने पत्नी संजू की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी बच्चों का पिता नहीं है। बच्चों के पिता का नाम उदयगिरी है। आरोपी महिला संजू को बोकारो से भगाकर लाया था जबकि आरोपी सद्दाम अपना नाम बदलकर महिला के साथ रह रहा था। आरोपी ने खुद को महिला का पति और अपना नाम राजू बताया था। आरोपी का आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद हुआ। उसमें उसका नाम सद्दाम लिखा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बुधवार रात आरोपी ने संजू को पीटा था और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें