फोटो गैलरी

Hindi Newsशेनहुआ के लिए खेलेंगे फ्लामेंगो के स्ट्रइकर हेर्नाने

शेनहुआ के लिए खेलेंगे फ्लामेंगो के स्ट्रइकर हेर्नाने

ब्राजील के अग्रणी क्लब फ्लामेंगो को स्ट्राइकर हेर्नाने अब चीन के सुपर लीग क्लब शंघाई शेनहुआ के लिए खेलते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह करार 35 लाख यूरो में हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि...

शेनहुआ के लिए खेलेंगे फ्लामेंगो के स्ट्रइकर हेर्नाने
एजेंसीWed, 26 Feb 2014 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्राजील के अग्रणी क्लब फ्लामेंगो को स्ट्राइकर हेर्नाने अब चीन के सुपर लीग क्लब शंघाई शेनहुआ के लिए खेलते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह करार 35 लाख यूरो में हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि क्लब ने हेर्नाने को 130,000 यूरो महीने की पगार देने का फैसला किया है और अब हेर्नाने को अगले कुछ दिनों में क्लब के साथ करार करना है।

हेर्नाने शेनहुआ के साथ करार करने वाले दूसरे ब्राजीली हैं। एक महीने से भी कम समय में डिपेंडर पाउलो आंद्रे ने कोरिंथियंस का साथ छोड़कर शेनहुआ के साथ करार किया है।

बीते सत्र में हेर्नाने ने फ्लामेंगो के लिए सबसे अधिक गोल किए थे। उनके नाम कुल 36 गोल थे और इस सत्र के छह मैचों में वह चार गोल कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें