फोटो गैलरी

Hindi Newsहॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 13 मार्च से

हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 13 मार्च से

चौथी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप भोपाल में 13 से 23 मार्च तक खेली जाएगी जिसमें 32 टीमें भाग लेंगी। चैम्पियनशिप लीग सह नॉकआउट आधार पर ऐशबाग स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम मयूर पार्क पर...

हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 13 मार्च से
एजेंसीWed, 26 Feb 2014 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

चौथी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप भोपाल में 13 से 23 मार्च तक खेली जाएगी जिसमें 32 टीमें भाग लेंगी। चैम्पियनशिप लीग सह नॉकआउट आधार पर ऐशबाग स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम मयूर पार्क पर खेली जाएगी।
    
इसमें दो डिवीजन ए और बी होंगे और हर डिवीजन में 16 टीमें होंगी। पूल बी के मैच 13 से 20 मार्च और ए के 18 से 23 मार्च तक खेले जाएंगे।
     
हर डिवीजन में चार टीमों के चार पूल हैं। दो नई टीमों विदर्भ हॉकी संघ और हॉकी गंगपुर के आने से चैम्पियनशिप और प्रतिस्पर्धी हो जाएगी। डिवीजन बी का पहला मैच असम और गोवा के बीच खेला जाएगा।
    
डिवीजन ए का पहला मैच गत चैम्पियन हरियाणा और ओडिशा के बीच 18 मार्च को होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें