फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटी बचाओ...बेटी पढ़ाओ योजना शुरू करने का दिया प्रस्ताव

बेटी बचाओ...बेटी पढ़ाओ योजना शुरू करने का दिया प्रस्ताव

बालिकाओं के प्रति देश के कई भागों में हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने का प्रस्ताव किया है, जिससे महिलाओं के कल्याण के लिए सेवाएं सुलभ और सुगम बनाने तथा...

बेटी बचाओ...बेटी पढ़ाओ योजना शुरू करने का दिया प्रस्ताव
एजेंसीThu, 10 Jul 2014 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बालिकाओं के प्रति देश के कई भागों में हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने का प्रस्ताव किया है, जिससे महिलाओं के कल्याण के लिए सेवाएं सुलभ और सुगम बनाने तथा लोगों को बालिकाओं के प्रति जागरूक बनाने में मदद मिलेगी।
    
संसद में आज 2014-15 का आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया। वित्त मंत्री ने इस संबंध में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकारी सड़क परिवहनों में प्रायोगिक योजना शुरू करने की जानकारी दी, जिसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 50 करोड़ रूपए खर्च करेगा।
    
जेटली ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पर सरकार विशेष बल दे रही है। उन्होंने कई शहरों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की योजना पर 150 करोड़ रूपए खर्च करने का प्रावधान किया। यह योजना गृह मंत्रालय द्वारा संचालित की जाएगी।
   
बजट में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी जिलों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आपदा प्रबंधन केन्द्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए धन निर्भया कोष से उपलब्ध कराया जाएगा।
    
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार बालिका और महिलाओं के बारे में लोगों को जागरुक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। स्त्री पुरूष के बीच भेदभाव दूर करने के लिए स्कूलों के पाठयक्रम में विशेष अध्याय शामिल किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें