हर्ष विहार: छात्र की पीट-पीटकर हत्या
यमुनापार के हर्ष विहार इलाके में मंडोली जेल के समीप अज्ञात बदमाशों ने 16 वर्षीय एक छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को मृतक के पास से पर्स या मोबाइल सहित उसका कोई भी सामान नहीं मिला है। इसके...
यमुनापार के हर्ष विहार इलाके में मंडोली जेल के समीप अज्ञात बदमाशों ने 16 वर्षीय एक छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को मृतक के पास से पर्स या मोबाइल सहित उसका कोई भी सामान नहीं मिला है।
इसके कारण यह आशंका जताई जा रही है कि छात्र की हत्या लूटपाट के कारण की गई होगी। बहरहाल पुलिस सभी कोणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान राजा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राजा अपने परिजनों के साथ सुन्दर नगरी में रहता था। उसके परिवार में पिता भरा, मां और अन्य सदस्य हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे राजा किसी काम से अपने घर से बाहर निकला था। सुबह के वक्त ही अज्ञात बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
राजा के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। परिजनों का कहना है कि राजा की किसी से भी रंजिश नहीं थी। ऐसे में पुलिस को शक यह है कि उसकी हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी।