फोटो गैलरी

Hindi Newsअलोंसो को अस्पताल से छुट्टी मिली

अलोंसो को अस्पताल से छुट्टी मिली

दो बार के फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियन फर्नांडो अलोंसो को बार्सीलोना में सप्ताहांत परीक्षण के दौरान हुई दुर्घटना के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मैकलॉरेन टीम ने यह जानकारी...

अलोंसो को अस्पताल से छुट्टी मिली
एजेंसीThu, 26 Feb 2015 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दो बार के फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियन फर्नांडो अलोंसो को बार्सीलोना में सप्ताहांत परीक्षण के दौरान हुई दुर्घटना के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मैकलॉरेन टीम ने यह जानकारी दी।
    
मैकलॉरेन ने बयान में कहा, हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि फर्नांडो अलोंसो अस्पताल से बाहर आ गए हैं। आगे के आराम और उबरने के लिए वह स्पेन में अपने परिवार के पास लौट गए हैं।
    
टीम ने साथ ही पुष्टि की कि अलोंसो गुरुवार से बार्सीलोना में शुरू हो रहे चार दिवसीय सत्र पूर्व परीक्षण में गाड़ी नहीं चलाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें