फोटो गैलरी

Hindi Newsलेखा-जोखा : सुलतानपुर में 1863 बूथों पर 17,84,382 मतदाता

लेखा-जोखा : सुलतानपुर में 1863 बूथों पर 17,84,382 मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एस. राजलिंगम ने कहा है कि उनकी ओर विधानसभा चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। चुनाव शांतिपूर्ण होने के...

लेखा-जोखा : सुलतानपुर में 1863 बूथों पर 17,84,382 मतदाता
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 05 Jan 2017 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एस. राजलिंगम ने कहा है कि उनकी ओर विधानसभा चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। चुनाव शांतिपूर्ण होने के साथ निष्पक्ष हो ऐसा पूरा प्रयास है।

डीएम ने बताया कि सुलतानपुर जिले की पांचों विधानसभाओं में पाचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कुल 1251 पोलिंग सेंटर और 1863 बूथ बनाए गए हैं। बीएलओ के अलावा 186 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। यहां कुल 17 लाख 84 हजार 382 मतदाता पंजीकृत हैं। महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 50 हजार 22 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 34 हजार 302 है। 58 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

इसौली विधानसभा में 231 मतदान केन्द्र और 352 बूथ हैं। यहां तीन लाख 39 हजार दौ सौ बीस मतदाता पंजीकृत हैं। सुलतानपुर विधानसभा में 200 मतदान केन्द्र और 367 बूथ हैं। यहां तीस लाख साठ हजार दौ सौ पैंतीस मतदाता हैं। सदर विधानसभा में 255 मतदान केन्द्र और 338 बूथ हैं। यहां तीन लाख तेइस हजार छ: सौ पचास मतदाता पंजीकृत हैं। लम्भुआ में 280 मतदान केन्द्र 386 बूथ बनाए गए हैं। यहां तीन लाख उन्नचास हजार पैंतीस मतदाता वोटर सूची में हैं। कादीपुर आरक्षित में 255 मतदान केन्द्र और 373 बूथ हैं। यहां पर मतदाताओं की कुल संख्या तीन लाख अठ्ठावन हजार चौतिस है।

डीएम ने बताया कि इसके अलावा अमेठी जिले की जगदीशपुर विधानसभा आंशिक में तीस मतदान केन्द्र और 47 बूथ बनाए गए हैं। यहां चौव्वन हजार एक सौ अड़तीस मतदाता पंजीकृत हैं।

डीएम ने कहा कि मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता का आकलन कर लिया गया है। उस अनुरूप वहां पर कड़ाई भी शुरू कर दी गई है। विकलांग मतदाताओं के लिए वोट डालने के लिए विशेष व्यवस्था होगी। एसपी पवन कुमार ने कहा है कि पुलिस की ओर से ऐसे दबंगों को सूचीबद्ध कर लिया गया है, जिनसे मतदान प्रक्रिया में बाधा पड़ने की उम्मीद हैं। उन्हें पाबंद कराने की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें