फोटो गैलरी

Hindi Newsएक कमरे में चार-चार महिलाएं देख मंत्री हुईं नाराज

एक कमरे में चार-चार महिलाएं देख मंत्री हुईं नाराज

वृंदावन के आश्रय सदन में एक कक्ष में चार-चार महिलाओं देख कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने नाराजगी जताई। उन्हें शीघ्र शिफ्ट करने के आदेश दिए।शुक्रवार प्रात: 8.30 बजे पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने...

एक कमरे में चार-चार महिलाएं देख मंत्री हुईं नाराज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वृंदावन के आश्रय सदन में एक कक्ष में चार-चार महिलाओं देख कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने नाराजगी जताई। उन्हें शीघ्र शिफ्ट करने के आदेश दिए।

शुक्रवार प्रात: 8.30 बजे पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने सबसे पहले बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके पश्चात वह महिला आश्रय सदन पहुंचीं। कमरों की दशा देखने के बाद वह दूसरी मंजिल पर रह रहीं विधवा एवं वृद्ध माताओं के कक्ष में पहुंचीं। शौचालय भी देखा, जहां सफाई मिली। महिलाओं ने बताया कि यहां राशन में चीनी नहीं मिलती हैं। पेंशन भी नौ माह में मिलती है। पीने को शुद्ध मीठा पानी नहीं है और एक कमरे में चार से पांच महिलाएं रहकर गुजर कर रही हैं। इस पर महिला, परिवार कल्याण बिफरी और जिला प्रोवेशन अधिकारी ओपी यादव एवं महिला कल्याण निगम के आश्रम प्रभारी संतोष मिश्र को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा 48 घंटे में जो वृद्ध एवं बीमार महिलाएं हैं, उन्हें नीचे के कमरों में शिफ्ट किया जाए। ग्रामीण अभियंता को निर्देश दिए कि किसी के दान सहयोग से आठ आरओ सिस्टम सदन में लगाए जाए।

इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन फैसेलिटी सेंटर का मुआयना किया। यहां चारदीवारी देखकर नाराज हुई। उन्होंने निर्माण में क्वालिटी की जानकारी चाही, लेकिन एमवीडीए के जेई अमित कादियान जानकारी नहीं दे सके। नौ करोड़ की बड़ी धनराशि में एक फैसिलिटी सेंटर बनाए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने एमवीडीए को निर्देश दिए कि दिसंबर तक फैसिलिटी सेंटर बन जाना चाहिए। उन्होंने मीरा सहभागी महिला आश्रय सदन, ब्रह्मकुण्ड, पर्यटन आवास गृह का भी निरीक्षण किया। मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ढाई करोड़ से सदन की मरम्मत की गई है। महिलाओं की कुछ शिकायत थी उनका निदान किया जाएगा। ब्रज के कुण्डों की स्थिति सुधारने का कार्य किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें