फोटो गैलरी

Hindi Newsये सलाह मानें, दूर होगी ऑयली बालों की प्रॉब्लम

ये सलाह मानें, दूर होगी ऑयली बालों की प्रॉब्लम

सवाल: मैं 18 साल की हूं। मेरे बाल बहुत तैलीय हैं। सिर धोने के अगले दिन ही बालों में तेल आ जाता है। सिर धोने से पहले मैं अपने बालों में नारियल का तेल लगाती हूं। क्या मुझे तेल लगाना चाहिए?  ...

ये सलाह मानें, दूर होगी ऑयली बालों की प्रॉब्लम
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सवाल: मैं 18 साल की हूं। मेरे बाल बहुत तैलीय हैं। सिर धोने के अगले दिन ही बालों में तेल आ जाता है। सिर धोने से पहले मैं अपने बालों में नारियल का तेल लगाती हूं। क्या मुझे तेल लगाना चाहिए?
                                                                                                        -कोमल शर्मा, पश्चिम विहार
जवाब : बालों में कम से कम तेल लगाएं। सिर की मालिश जरूर करें, मगर तेल की जगह अच्छे हेयर टॉनिक या एस्ट्रिंजेंट का इस्तेमाल करें। मालिश से रक्त संचार बेहतर हो जाता है।
बालों का पोषण आपके खान-पान से भी जुड़ा है। अपनी डाइट में फल व सब्जियांे को पर्याप्त जगह दें। खासतौर पर तैलीय बालों के लिए बने शैंपू से बाल धोएं। खाने में तली हुई चीजों और मसालों का इस्तेमाल कम करें। अपने बालों को प्रदूषण से भी बचाएं। बालों में तेल की अधिकता धूल कणों को आकर्षित करती है। ज्यादा समय तक बालों पर इनका रहना उनकी गुणवत्ता पर असर डालता है। दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं।

विशेषज्ञ: इशिका तनेजा, अंतर्राष्ट्रीय एयरब्रश मेकअप एक्सपर्ट एंड एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ एल्प्स कॉस्मेटिक क्लिनिक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें