फोटो गैलरी

Hindi Newsखूबसूरत हाथों के लिए अपनाएं ये नुस्खे

खूबसूरत हाथों के लिए अपनाएं ये नुस्खे

चेहरे की तरह हमारे हाथों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारे हाथ कई तरह के साबुन-कैमिकल आदि के संपर्क में रहते हैं, जो हमारी त्वचा को खराब कर देते हैं, इसलिए हाथ धोने के...

खूबसूरत हाथों के लिए अपनाएं ये नुस्खे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

चेहरे की तरह हमारे हाथों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हमारे हाथ कई तरह के साबुन-कैमिकल आदि के संपर्क में रहते हैं, जो हमारी त्वचा को खराब कर देते हैं, इसलिए हाथ धोने के लिए सॉफ्ट लिक्विड सोप का इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर तब जब आपने डिटर्जेंट का इस्तेमाल लगातार किया हो। डिटर्जेंट के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हाथों को धोएं और फिर उन पर मॉइस्चराइजर  लगाएं। हर रोज रात को हाथों को गुनगुने पानी में कुछ मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद उन पर ऑलिव या सनफ्लावर ऑयल लगाएं या फिर वैसलीन भी लगा सकती हैं। अगर  हाथ पर काले धब्बे हो गए हैं तो उन्हें दूर करने के लिए ओटीसी ब्लीचिंग क्रीम लगा सकती हैं। बेहतर होगा कि सब्जियां काटने से पहले हाथों पर हल्का-सा वनस्पति तेल लगाएं।

  • 15 दिनों तक लगातार विटामिन ए की टैबलेट ले सकती हैं। हर तीन माह बाद 15 दिनों का यह कोर्स करें।
  • चीनी के कुछ दाने, पानी के साथ मिलाकर हाथों पर मलें। इससे आपके हाथों की डेड स्किन निकल जाएगी। साथ ही यह स्क्रब का काम भी करता है।
  • एक कटोरी में गुनगुना दूध लें। इसमें 5 मिनट तक हाथों को भिगोकर रखें। इससे त्वचा चमकदार और मुलायम होगी।
  • हाथों पर मलाई लगाएं और कुछ देर बाद धो दें, यह प्राकृतिक मॉस्चराइजर है।
  • नाखूनों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए कोई भी तेल गुनगुना कर लें। इसके बाद उसमें लगभग 10 मिनट तक हाथ को डुबो कर रखें। अगर जैतून का तेल इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे गर्म करने की जरूरत नहीं है।
  • दो चम्मच सूरजमुखी का तेल और तीन चम्मच मोटे दाने वाली चीनी लें। इसे मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसे हथेलियों पर लगाएं। 15 मिनट के बाद धो डालें।
  • 3 चम्मच गुलाबजल, 2 चम्मच नीबू का रस और 1 चम्मच ग्लिसरीन लें। इसे मिलाकर हाथों पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो डालें।
  • नियमित अंतराल पर मेनीक्योर करवाएं। आप स्पेशल स्पा ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं। आप चाहें तो घर में खुद भी मेनीक्योर कर सकती हैं। गर्म पानी में हाथ को 5 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर क्रीम से धीरे-धीरे आगे की ओर मालिश करें।
  • शहद सेहत के लिए जितना गुणकारी है, उतना ही त्वचा के लिए भी। इसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट कहा जाए तो गलत नहीं है। त्वचा के लिए शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है, साथ ही इससे एक्ने को दूर करने में मदद मिलती है। हाथों की शहद से मालिश करें या हाथों पर शहद लगाकर कुछ देर छोड़ दें।
  • बादाम में विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में होती है, जो त्वचा को रूखा होने से बचाती है। आप घर में भी अपने लिए मॉइस्चराइजर बना सकती हैं। 10 बादाम का पेस्ट बनाएं। उसमें एक कप ओट पाउडर (जई का आटा), 1 कद्दूकस किया खीरा व आधा कप क्रीम मिलाएं। रोज 10 मिनट तक हाथों पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें