फोटो गैलरी

Hindi Newsनीबू गर्मी की इन समस्याओं से दिलाएगा  निजात

नीबू गर्मी की इन समस्याओं से दिलाएगा  निजात

नीबू में अनेक गुण हैं। यह सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए बढ़िया असर करता है। अपच और हाजमे से जुड़ी समस्याओं को निपटाने में नीबू मददगार साबित होता है। अपने किसी भी डिश में नीबू की कुछ बूंद नियमित...

नीबू गर्मी की इन समस्याओं से दिलाएगा  निजात
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Mar 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नीबू में अनेक गुण हैं। यह सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए बढ़िया असर करता है।

अपच और हाजमे से जुड़ी समस्याओं को निपटाने में नीबू मददगार साबित होता है। अपने किसी भी डिश में नीबू की कुछ बूंद नियमित रूप से डालें। नीबू खून को भी साफ करता है, इसलिए खाने के बाद नीबू का शर्बत पीने की सलाह दी जाती है।

बुखार और सर्दी-जुकाम होने पर भी नीबू का सेवन करने की सलाह दी जाती है। नीबू के सेवन से पसीना खूब निकलता है, जिससे बुखार कम होता है।

नीबू के रस का इस्तेमाल अकसर दांतों की देखभाल में भी किया जाता है। अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो उसके ऊपर नीबू का रस लगाएं। नीबू के रस से मसूड़े की मालिश करने से मसूड़ों से खून का बहना बंद होता है। 

बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से निजात देने में भी नीबू कारगर होता है। सिर पर नीबू का रस लगाने से डैंड्रफ और गिरते बाल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

नीबू में एंटीसेप्टिक गुण भी होता है और इसलिए यह त्वचा से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने में भी मददगार होता है। सूरज की रोशनी से झुलसी त्वचा से छु़टकारा पाने के लिए उस जगह पर नीबू का रस लगाएं। हर दो-तीन घंटे पर दोहराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें