फोटो गैलरी

Hindi Newsथकान की वजह एनीमिया तो नहीं!

थकान की वजह एनीमिया तो नहीं!

सवाल: मुझे पिछले कुछ दिनों से बहुत थकावट रहने लगी है। खड़े होने पर चक्कर सा महसूस होता है। सांस जल्दी फूल जाती हैं, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। यू तबीयत ठीक है और कोई बीमारी नजर नहीं आती। मुझे क्या करना...

थकान की वजह एनीमिया तो नहीं!
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

सवाल: मुझे पिछले कुछ दिनों से बहुत थकावट रहने लगी है। खड़े होने पर चक्कर सा महसूस होता है। सांस जल्दी फूल जाती हैं, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। यू तबीयत ठीक है और कोई बीमारी नजर नहीं आती। मुझे क्या करना चाहिए?

                                                                                                                           रेखा भार्गव, बिहार

जवाब: आप जिस तरह के लक्षण बता रही हैं, उससे लगता है कि आप में खून की कमी है। आप एनीमिया की शिकार हैं। सबसे पहले आप डॉक्टर के पास जाकर जांच कराएं। एक सामान्य खून की जांच से एनीमिया का पता लग जाएगा। एनीमिया में शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी आ जाती है। हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है, जिससे खून में इसकी कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।

अच्छी बात यह है कि आप डाइट में कुछ बदलाव करके इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। कुछ स्थिति में डॉक्टर आयरन व विटामिन की दवाएं लिखते हैं। आमतौर पर सबसे बेहतर और स्थायी उपचार पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना है। जैसे

  • एनीमिया के शिकार लोगों को मांस, अंडा, मछली, किशमिश, सूखी खुबानी, हरी बीन्स, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए
  • मांसाहार लेते हैं तो किडनी, लिवर और ब्रेन जैसे हिस्सों का सेवन करें। इनमें आयरन ज्यादा होता है।
  • चाय कम पिएं। खाने के तुरंत बाद या खाना खाने से पहले चाय न पिएं। ऐसा करने से खाने का सारा पोषण आपके शरीर को नहीं मिल पाता है। चाय में मौजूद टैनिन नाम का रसायन शरीर को पूरा पोषण ग्रहण नहीं करने देता है।
  • हरी सब्जियां खूब खाएं। पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियां खाएं। इनसे हीमोग्लोबिन की समस्या भी दूर होगी। अगर स्टोन की परेशानी है तो चिकित्सक की सलाह ले लें।
  • विटामिन-सी युक्त चीजें संतरा, आंवला, कीनू और नीबू आदि खाएं। शरीर आयरन को ग्रहण करे, इसलिए भी विटामिन सी जरूरी होता है।
  • एनीमिया की शिकायत है तो खजूर, बादाम व किशमिश आदि खाएं। फलों में खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश व अनार खाने से खून बढ़ता है।

विशेषज्ञ: डॉ. शिप्रा माथुर,  डाइटीशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें