फोटो गैलरी

Hindi Newsपहचानिए अपना पेरेंटिंग स्टाइल, दीजिए इन सवालों के जवाब

पहचानिए अपना पेरेंटिंग स्टाइल, दीजिए इन सवालों के जवाब

1. आपका बच्चा आपकी मां के हाथों की बनाई खीर खाने से मना कर देता है, आप क्या करती हैं? क. बच्चे की बात मान लेंगी और उसे खेलने के लिए जाने देंगी। ख. जबर्दस्ती उसे खीर खिलाएंगी। ग. बच्चे से बात...

पहचानिए अपना पेरेंटिंग स्टाइल, दीजिए इन सवालों के जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Jan 2017 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

1. आपका बच्चा आपकी मां के हाथों की बनाई खीर खाने से मना कर देता है, आप क्या करती हैं?
क. बच्चे की बात मान लेंगी और उसे खेलने के लिए जाने देंगी।
ख. जबर्दस्ती उसे खीर खिलाएंगी।
ग. बच्चे से बात करेंगी और उसे घर का नियम याद दिलाएंगी कि उसे कम-से-कम दो चम्मच तो खीर खानी ही होगी।

2. आप बच्चे के साथ घर के सामानों की शॉपिंग कर रही हैं और बच्चा  चॉकलेट और आइसक्रीम की जिद करने लगे, तो आप क्या करेंगी?
क. उसे चॉकलेट और आइसक्रीम दोनों खरीदकर देंगी।
ख. बच्चे का हाथ पकड़ेंगी और तुरंत दुकान से बाहर निकल जाएंगी।
ग. बच्चे को बताएंगी कि उसे यह चीज नहीं दी जाएगी और आप अपनी खरीदारी में लग जाएंगी।

3. बच्चा किसी चीज के लिए जिद कर रहा है। वो चीख रहा है और जमीन पर लेट रहा है, आप क्या करेंगी?
क. उसकी जिद पूरी कर देंगी, आप उसे रोता हुआ नहीं देखना चाहतीं।
ख. आपका मूड खराब हो जाएगा और चुप रहने के लिए उस पर चीखेंगी।
ग. बच्चे को कुछ नहीं कहेंगी। कुछ देर बाद जब वह खुद-ब-खुद शांत हो जाएगा तो उसे वही जवाब देंगी, जिसकी वजह से उसका मूड खराब हुआ था।

4. बच्चा बदतमीजी कर रहा है।  लगातार स्कूल से उसकी शिकायतें आ रही हैं, आप क्या करेंगी?
क. ध्यान नहीं देंगी, बच्चे तो ऐसा करते ही हैं।
ख. बच्चे को सजा देंगी।
ग. बच्चे से बात करेंगी और यह जानना चाहेंगी कि वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है।

5. बच्चे ने पूरे घर में अपना खिलौना बिखेर दिया है, आप क्या करेंगी?
क. खिलौनों को जगह पर रखने में उसकी मदद करेंगी।
ख. उस पर चिल्लाएंगी और तुरंत सफाई करने के लिए कहेंगी।
ग. बच्चे को तय समय में खिलौने जगह पर रखने के लिए कहेंगी, वरना आप उसे पार्क लेकर नहीं जाएंगी।

6. आपका बच्चा आपसे झूठ बोलता है, आप क्या करेंगी?
क. उसे झूठी कहानियां बनाने देंगी। सच्चाई से तो वैसे भी आप वाकिफ हैं ही।
ख. बच्चे को कहेंगी कि आपको मालूम है कि वह झूठ बोल रहा है।
ग. बच्चे को कहेंगी कि वह आप पर विश्वास कर सकता है। आपको सारी सच्चाई मालूम है।

7.  आपके बच्चे ने दूसरे बच्चे को काट लिया, आप क्या करेंगी?
क. कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी, सारे बच्चे ऐसा करते हैं।
ख. बच्चे को आप भी काट लेंगी, यह जताने के लिए कि इससे कितना दर्द होता है।
ग. बच्चे को निशान दिखाएंगी और समझाएंगी कि यह अच्छी बात नहीं है और इससे दर्द होता है।

8.  आप अपने बच्चे से कितनी जल्दी-जल्दी गुस्सा होती हैं?
क. कभी-कभार
ख. हर दिन
ग. उसकी कुछ खास हरकतों पर

परिणाम
आपके अधिकांश जवाब क्या रहे हैं- क, ख या ग? सबसे ज्यादा आपने जिस विकल्प को चुना है, वही आपका पेर्रेंंटग स्टाइल है।
 

अधिकांश क- आपकी पेरेंटिंग स्टाइल छूट देने वाली  है। बच्चे के साथ आपका व्यवहार वयस्क की तरह होता है। आप बच्चे को निर्णय लेने देती हैं, उसके ऊपर कोई भी नियम थोपती नहीं है। ऐसे बच्चों को भविष्य में नियम-कायदों को अपनाने में दिक्कत होती है।
 

अधिकांश ख- आपकी पेरेंटिंग स्टाइल सत्तावादी है। आप बच्चे पर अपने नियम थोपती हैं, पर बदले में उसे कुछ नहीं देती हैं।  संभव है कि आपका बच्चा जब बड़ा हो तो उसमें आत्मविश्वास की कमी हो और उसे अपने निर्णय लेने में परेशानी हो।
 

अधिकांश ग- आपकी पेरेंटिंग स्टाइल अनुशासनात्मक है। बच्चे से आपकी ढेर सारी अपेक्षाएं हैं, पर बदले में आप भी उसे बहुत कुछ देती हैं। बच्चे के साथ आपका रिश्ता सम्मान पर आधारित है। बच्चे की राय को भी आप तवज्जो देती हैं, पर अंतिम निर्णय वही लेती हैं, जो बच्चे के लिए सही हो।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें