फोटो गैलरी

Hindi Newsहोमगार्ड के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

होमगार्ड के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा गांव में बुधवार की रात होमगार्ड जवान के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें जवान का बेटा जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर भाग निकले। गोली से...

होमगार्ड के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा गांव में बुधवार की रात होमगार्ड जवान के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें जवान का बेटा जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर भाग निकले। गोली से जख्मी जवान के बेटे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायल युवक करजा गांव निवासी होमगार्ड जवान गुलाबचंद्र राम का पुत्र मुकेश राम है।

जानकारी के अनुसार रात मुकेश अपने घर में सोया था। रात करीब 12 बजे कुछ लोग इसके घर के बाहर शोर मचा रहे थे। आवाज सुनकर वह बाहर निकला तो छह की संख्या में लोग थे। इस पर मुकेश ने जब पूछताछ की तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो से तीन राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली मुकेश के जांघ में लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुकेश को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मौखिक सूचना के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें