फोटो गैलरी

Hindi Newsकिचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी

हमारे किचन में सेहत का खजाना होता है लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण हम उन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपको इस बारे में जानकारी हो तो छोटी मोटी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आपको इ

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Feb 2017 01:24 PM

हमारे किचन में सेहत का खजाना होता है लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण हम उन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आपको इस बारे में जानकारी हो तो छोटी मोटी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो आपके किचन में मौजूद रहती हैं, जिनका इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।         

1- दालचीनी- अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो रोज रात को आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को थोडी़ सी शहद में मिलाकर लेना चाहिए। इससे सांस की नली में सूजन और संक्रमण कम होगा।

2- हल्दी- अगर आप कब्ज और गैस से परेशान रहते हैं तो इसके लिए आपको तेल और हल्दी से बने मिश्रण का सेवन करना चाहिए। कब्ज और पेट की कई तरह की बीमारियों से राहत मिल सकती है। इस मिश्रण के सेवन से बदन दर्द भी कम होता है और हार्ट अटैक से बच सकते हैं। इतना ही नहीं, इसका नियमित सेवन करने से त्वचा सबंधित कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है, साथ ही चेहरे की रौनक भी बढ़ती है। 

3- अदरक और गुड़- अदरक पाउडर, घी और गड़ बराबर मात्रा में मिलाकर इसकी छोटी गोलियां बना लें। खाना खाने के बाद एक गोली का सेवन करें। मेटाबोलिक सिस्टम बेहतर होगा।  

4- जीरा और सौंफ- अगर पेट में ऐंठन हो रही है और डायरिया से आराम नहीं है तो जीरा और सौंफ  आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक चम्मच जीरा को भून लें और उसे एक चम्मच सौंफ के साथ हर दो से तीन घंटे में पानी के साथ लें, राहत मिलेगी। 

यह भी पढे़ं

लौंग के इस्तेमाल से ग्लो करती है स्किन, जानें ये 10 फायदे

तांबे के बर्तन से पिएंगे पानी तो इन 10 बीमारियों से हमेशा रहेंगे दूर

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी1 / 3

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी

5- लौंग- अगर आप खाने के बाद लौंग खाते हैं तो मुंह में लार बनता है, जिससे पाचन सही होता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में लौंग भी कारगर होता है। यह हृदय रोगों से रोकथाम में लाभदायक होता है। अगर आपके दांतों में दर्द हो तो आप लौंग का इस्तेमाल करें, दर्द से राहत मिलेगी। लौंग के इस्तेमाल से उल्टी आने एवं जी घबराने जैसी पेरशानी नहीं होती। 
 
6- मेथी दाना-
अगर डायरिया से परेशान हैं तो एक छोटा चम्मच मेथी दाना लेकर दक चम्मच दही के साथ बिना चबाए खा लें, इससे आराम मिलेगा। 

7- हींग- अजवाइन को पानी के साथ पीसकर उसमें हींग मिला लें और नाभि पर लगाएं। ऐसा करने से पेट दर्द में आराम मिलता है। 

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी2 / 3

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी

8- काली मिर्च बड़े ही काम की होती है। यह विटामिन, कारोटेन्स फ्लैवोनॉयड्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल करने से तनाव, मोटापा और उच्च रक्तचाप को कम होता है। सर्दी-जुकाम में भी यह फायदेमंद है।  

9- हरे धनिया में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल आदि पाया जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड सुगर पर नियंत्रण रहता है। पाचन शक्ति को बढ़ाता है साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है। 
 
10- लहसुन विटामिन सी, बी6 और मैग्नीज का अच्छा सोर्स होता है। इसमें एंटीऑक्सिटेंड गुण के कारण ये किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी जमकर लड़ता है। इसके अलावा इसके सेवन से दिल की बीमारियों में लाभ मिलता है, हाइपरटेंशन कम होता है साथ ही अर्थराइटिस के दर्द को भी कम करता है। इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी3 / 3

किचन में छिपा है सेहत का खजाना, ये 10 बातें जाननी हैं जरूरी