फोटो गैलरी

Hindi Newsस्मार्टफोन पर हो जाएं रमजान के लिए तैयार, ये नए और खास एप करेंगे आपकी मदद

स्मार्टफोन पर हो जाएं रमजान के लिए तैयार, ये नए और खास एप करेंगे आपकी मदद

रमजान का पवित्र माह शुरू हो रहा है। रोजेदारों के लिए इस बार स्मार्टफोन बेहद मददगार साबित हो सकता है। कुछ ऐसे एप हैं जिनकी मदद से उन्हें नमाज का वक्त, काबे का रुख और कुरान शरीफ तक पढ़ने और समझने में...

स्मार्टफोन पर हो जाएं रमजान के लिए तैयार, ये नए और खास एप करेंगे आपकी मदद
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Jun 2015 09:39 AM
ऐप पर पढ़ें

रमजान का पवित्र माह शुरू हो रहा है। रोजेदारों के लिए इस बार स्मार्टफोन बेहद मददगार साबित हो सकता है। कुछ ऐसे एप हैं जिनकी मदद से उन्हें नमाज का वक्त, काबे का रुख और कुरान शरीफ तक पढ़ने और समझने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा गूगल ने भी अलग एक पेज बनाया है।

किबला कम्पास

ऐसा अकसर होता है कि नमाज के वक्त हम अपने घर से बाहर होते हैं। हमें पता नहीं होता कि काबे का रुख किस तरफ है। इसके लिए किबला कंपास एप फोन में डाउनलोड कर किसी भी जगह पर यह पता किया जा सकता है कि काबे का रुख किस ओर है। यह कई भाषाओं में मौजूद है।

नमाज के वक्त की जानकारी

मुस्लिम प्रो के जरिए नमाज के सही वक्त की जानकारी मिलती है। साथ ही ये एप हर दिन सहरी और इफ्तारी का वक्त भी बताएगा। यह इस्लाम से जुड़े तथ्यों के बारे में भी जानकारी देता है।

समझ कर पढ़ें कुरान

इस बार रमजान में कुरान शरीफ सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उसका मतलब समझने की कोशिश करें। अल कुरान एप कुरान शरीफ को पढ़ने के साथ उसका मतलब भी समझाएगा। इसके साथ ही हर्फ का उच्चारण भी बताएगा।

जकात से करें लोगों की मदद

रमजान के महीने में जकात को तवज्जो दी जाती है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट है, जहां पर जरूरतमंदों के लिए दान दिया जा सकता है। http://give.wfp.org लिंक पर जा दान कर सकते हैं। मदद करने से पहले यहां पर ये भी पूछा जाएगा कि आप किसकी मदद करना चाहते हैं। आपको इसके लिए एक विकल्प का चयन करना होगा।

गूगल ने बनाया पेज

गूगल ने भी my ramadan companion नाम से एक खास पेज बनाया है। इसमें नमाज का वक्त, सहरी और अफ्तारी का समय भी यहां मौजूद है। कई अलग पकवान बनाने की वीडियो भी इसमें है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें