फोटो गैलरी

Hindi Newsपरिक्रमा यात्रा:मिनी कुंभ में तब्दील हुआ अयोध्या,लगे मोदी के जयकारे

परिक्रमा यात्रा:मिनी कुंभ में तब्दील हुआ अयोध्या,लगे मोदी के जयकारे

परसपुर क्षेत्र के बहुवन मदार माझा के दुलारे बाग में अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का जत्था श्रीराम जय राम जय जय राम के गगन भेदी उद्घोष के साथ जनपद के पहले पड़ाव पर पहुंच गया है। यहां धूनी रमा कर...

परिक्रमा यात्रा:मिनी कुंभ में तब्दील हुआ अयोध्या,लगे मोदी के जयकारे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 11:05 AM
ऐप पर पढ़ें

परसपुर क्षेत्र के बहुवन मदार माझा के दुलारे बाग में अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का जत्था श्रीराम जय राम जय जय राम के गगन भेदी उद्घोष के साथ जनपद के पहले पड़ाव पर पहुंच गया है। यहां धूनी रमा कर बैठे नेपाल गुजरात और राजस्थान समेत कई प्रदेशों के संत मंहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी जयकारे लगा रहे हैं। यहां का दुलारे बाग मिनी कुंभ स्थल में तब्दील हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन थानाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय समेत हमराह सिपाहियों ने परिक्रमा यात्रियों की अगुवाई की। सुरक्षा दृष्टि से भारी संख्या में में पुलिस फोर्स लगाई गई है। दुलारे बाग में साधु संतों ने धूनी रमाई है। आसपास के गांवों के लोग संतों की सेवा में लगे हैं। बुधवार दोपहर बाद यात्रा यहां से आगे बढ़ेगी। हनुमान मण्डल के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाराबंकी गोण्डा की सीमा कमियार घाघरा घाट पर संतो के जत्थे ने नाव से नदी पार किया। इस जत्थे में 300 सौ से अधिक सन्त जन परिक्रमा यात्रा में शामिल हैं।

बदइंतजामी से रोष 

परिक्रमा यात्रा का लगातार 19 वर्षो से नेतृत्व कर रहे महंथ गयादास ने बताया कि परिक्रमा मार्ग बहुत ही जर्जर है, पड़ाव स्थल पर पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था शून्य है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के तरफ से दवा चिकित्सा के स्टाल लगाये गए। डॉ शिवकुमार सिंह दीनानाथ ने साधु संतों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। राजकुमार सिंह, राजाराम यादव व मंटू सिंह समेत अन्य ग्रामीण जन साधु संतो के भोजन जलपान की व्यवस्था में जुटे रहे है। इस परिक्रमा यात्रा में नेपाल जनकपुर, राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों के संत शामिल हैं। इसके अलावा सैकड़ों  की संख्या में जनसामान्य शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें