फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 07:51 PM


समाजवादी पार्टी की हार से आहत सपा संरक्षक मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि सपा ने अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो यूपी में सपा की सरकार फिर बनती। उधर, होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। 

मुलायम ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हम पहले ही गठबंधन के विरोध में थे और सबके सामने कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए गठबंधन का प्रचार भी नहीं किया। सपा को अपने बूते अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था। हमारे लोग समझ नहीं पाए कि यूपी में कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता। गठबंधन करने की क्या जरूरत है। मुलायम ने शिवपाल के इस बयान पर सहमति जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई। मुलायम ने कहा कि उन्होंने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई है। सबने संघर्ष किया। हमने 2012 में बेटे को सत्ता सौंपी थी। यह भाजपा की विचित्र जीत है और सपा की विचित्र हार है। अपर्णा यादव की हार पर मुलायम बोले, लखनऊ कैंट की सीट बेकार थी। वहां यादव वोटर बहुत कम हैं। चलो कोई बात नहीं,उसको अनुभव हो गया। बेटी ही है। 

साधना का किया समर्थन
मुलायम ने अपनी पत्नी साधना यादव का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद सोच समझ कर और सादगी के साथ कहा था कि नेताजी का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कोई गलत बात तो की नहीं।

मुलायम और अखिलेश में चर्चा
उत्तर प्रदेश के चुनाव में शिकस्त खाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बीच बातचीत हुई। यह मुलाकात सपा दफ्तर के बगल में जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में हुई। समझा जाता है कि चुनाव में अप्रत्याशित नतीजों और कांग्रेस से गठबंधन की उपयोगिता  पर चर्चा हुई।

रविवार को अखिलेश यादव ट्रस्ट भवन पहुंचे और वहां पदाधिकारियों और युवा नेताओं से मुलाकात की। थोड़ी देर में मुलायम सिंह यादव वहां पहुंचे और पिता पुत्र के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलायम  ने वहां से निकल गए और सैफई चले गए। अखिलेश भी अपने आवास गए। वहां से वह भी सैफई चले गए। 

PM मोदी ने पांच साल का एजेंडा रखा, कहा- 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे

अगली स्लाइड में पढ़ें, मुलायम कहां और किसके साथ मनाएंगे होली

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम1 / 3

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम

सैफई में एक साथ होली मनाएगा मुलायम परिवार
पार्टी की हार और पहले से चल रही रार के बीच मुलायम परिवार सैफई में है। जसवंत नगर से चुनाव जीते शिवपाल यादव पहले से ही सैफई में हैं। अब सीएम व मुलायम के अलावा राम गोपाल यादव भी होली मनाएंगे। यह अलग बात है कि इस बार होली का रंग कुछ फीका रहेगा। परिवार में झगड़े का असर पिछले साल दिवाली पर देखने को मिला जब सैफई में अखिलेश की केवल चाचा रामगोपाल यादव से ही मुलाकात हुई।  

हार की जिम्मेदारी सभी की : मुलायम
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा की हार की जिम्मेदारी किसी एक की नहीं है, ये सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अखिलेश का बचाव करते हुए कहा कि ये कहना गलत होगा कि किसी एक की वजह से सपा को हार मिली है। जनता को वे अपनी बात समझा नहीं पाए और भाजपा वाले समझा ले गए और उनको बहुमत मिल गया। लेकिन चिंता की बात नहीं है जब भी सपा हारी है तो अगले चुनाव में सरकार बनाती रही है, अगला चुनाव फिर से सपा का होगा और हम सरकार बनाएंगे। रविवार को सैफई स्थित अपने आवास पर होली मिलन समारोह के दौरान मुलायम सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे। 
तीन घंटे रुके मुलायम : सैफई में होली मनाने आए मुलायम सिंह करीब तीन घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि हार का दुख है लेकिन कार्यकर्ता निराश न हों। हार-जीत लगी रहती है, पहले भी सपा हारी है, ये कोई पहला मौका नहीं है। जब भी हम हारे तो अगला चुनाव जीतकर सरकार बनाते रहे हैं, अगला चुनाव फिर सपा के पक्ष में होगा और हम फिर से सरकार बनाएंगे। भाजपा के लोगों ने लोकसभा की तरह ही बड़े-बड़े वादे करके जीत हासिल कर ली है, लेकिन अब ये देखना है कि वे कितने वादे पूरे करते हैं। हमारी सरकार ने खूब विकास कराया लेकिन लोगों को प्रभावित करने में कमजोर रहे। होली के बाद चुनाव की समीक्षा करेंगे और नए जोश के साथ अगले चुनावों की तैयारी करेंगे। शाम करीब 4:40 बजे मुलायम सिंह यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

ठीक हैं वित्त मंत्री, शुगर लेवल बढ़ने कि वजह से गिरे थे: हरिद्वार SSP

अगली स्लाइड में पढ़ें, सपा की हार की जिम्मेदारी किसने ली

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम2 / 3

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम

 

शिवपाल ने ली हार की जिम्मेदारी 
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा की हार की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेते हुए कहा कि वह चुनाव की परिणामों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आप जीतते हैं और हारते भी हैं। सपा ने संघर्ष किया। हम फिर संघर्ष करेंगे और जीतेंगे। 

परिवार संग सैफई पहुंचे अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार की शाम को सैफई पहुंच गए। अपने परिवार संग सैफई पहुंचे अखिलेश पहले परिवारीजनों से मिले और उसके बाद सपा के नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत से इनकार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बातचीत सोमवार को करेंगे, आज केवल होली की बात और होली मिलेंगे। 

चुनाव में करारी हार के बाद ये बोले मुलायम यादव

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम3 / 3

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो सपा सत्ता में लौटती : मुलायम