फोटो गैलरी

Hindi Newsजदयू को जमशेदपुर पूर्वी सीट देगा यूपीए!

जदयू को जमशेदपुर पूर्वी सीट देगा यूपीए!

इस बार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से विपक्ष का साझा उम्मीदवार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का कार्यकर्ता हो सकता है। गठबंधन में शामिल दलों (झामुमो, कांग्रेस, राजद और जदयू) के बीच पक रही खिचड़ी से ही यह...

जदयू को जमशेदपुर पूर्वी सीट देगा यूपीए!
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Oct 2014 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

इस बार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से विपक्ष का साझा उम्मीदवार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का कार्यकर्ता हो सकता है। गठबंधन में शामिल दलों (झामुमो, कांग्रेस, राजद और जदयू) के बीच पक रही खिचड़ी से ही यह बात बाहर आई है।

सूत्र बताते हैं कि राज्य की 81 में से 4 सीटें गठबंधन के हिस्सेदार जदयू को मिलने वाली हैं। इसमें से एक सीट जमशेदपुर पूर्वी भी है। इस सीट पर लगातार चार बार से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जीतते आ रहे हैं। चूंकि, यह सीट गठबंधन के किसी हिस्सेदार की जीती सीट नहीं है, इसलिए भी विपक्षी गठबंधन में इस पर लड़ने वालों में बहुत उत्साह नहीं है। पूर्व में यहां से कांग्रेस ने कई बार मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मगर बाद में उसके वोट प्रतिशत में भी गिरावट आई। झामुमो के प्रमोद लाल भी पिछली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे, मगर जमानत जब्त हो गई थी।

इस बार तमाड़ छोड़ देगा जदयू
जदयू सूत्रों का कहना है कि वह अपने कब्जे वाली तमाड़ सीट भी इस बार छोड़ने जा रहा है क्योंकि विधायक राजा पीटर ने भाजपा का दामन थाम लिया है और चूंकि वहां पार्टी की कोई खास जमीन नहीं है, इसलिए उसने वहां की दावेदारी छोड़ने का निर्णय लिया है। यदि जदयू की मांग पूरी हुई तो गठबंधन उसे छतरपुर, बाघमारा और चंदनक्यारी या बोकारो (दोनों में से एक सीट) दे सकता है। इनमें से एक सीट छतरपुर से सुधा चौधरी वर्तमान में विधायक हैं। बाघमारा से प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, बोकारो से अशोक चौधरी और चंदनक्यारी से हारू रजवाड़ प्रत्याशी हो सकते हैं। जमशेदपुर पूर्वी सीट से महानगर अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पांडेय के नाम पर विचार होने की जानकारी मिली है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें