फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव भाजपा में जाएंगे

कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव भाजपा में जाएंगे

भवनाथपुर (गढ़वा) के कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह जानकारी विधायक के निकटस्थ सूत्रों ने दी। बुधवार को विधायक के समर्थक बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर स्थित उनके आवास पर...

कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव भाजपा में जाएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Oct 2014 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भवनाथपुर (गढ़वा) के कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह जानकारी विधायक के निकटस्थ सूत्रों ने दी। बुधवार को विधायक के समर्थक बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर स्थित उनके आवास पर एकत्र हुए। कयास लगाए जा रहे थे कि विधायक आज ही भाजपा का दामन थामेंगे। लेकिन अंतिम क्षणों में यह कार्यक्रम टल गया। सूत्रों के अनुसार अगले एक-दो दिनों में देव औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इस बाबत विधायक की टिप्पणी नहीं मिल सकी, क्योंकि उनका मोबाइल बंद था।

तृणमूल विधायक चमरा लिंडा झामुमो में जाएंगे
इधर बिशुनपुर (गुमला) के तृणमूल विधायक चमरा लिंडा ने झामुमो का दामन थामने का फैसला किया है। बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला किया। समझा जाता है कि वह गुरुवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें