फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड के बैंकों में 12 नवंबर को हड़ताल

झारखंड के बैंकों में 12 नवंबर को हड़ताल

देशव्यापी हड़ताल के तहत 12 नवंबर को झारखंड के बैंकों की शाखाएं बंद रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इसकी घोषणा की है। आइबोक के एसके पाठक और बेफी के एमएल सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की...

झारखंड के बैंकों में 12 नवंबर को हड़ताल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Oct 2014 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

देशव्यापी हड़ताल के तहत 12 नवंबर को झारखंड के बैंकों की शाखाएं बंद रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इसकी घोषणा की है। आइबोक के एसके पाठक और बेफी के एमएल सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की हठधर्मिता के कारण यह कदम उठाया गया है। कर्मियों का वेतन समझौता एक नवंबर 2012 से लंबित है। मांग पत्र अक्तूबर 2010 को दिया जा चुका है। अब तक 13 बार बातचीत हो गई है। इसके बाद भी वेतन समझौते को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। एसोसिएशन कहा कहना है कि वह पे स्लिप पर 11 प्रतिशत से अधिक वेतन देने की स्थिति में नहीं है। यूनियन बढ़ती महंगाई को देखते हुए सम्मानजनक समझौता चाहता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें