फोटो गैलरी

Hindi Newsझामुमो और झाविमो दोनों से नहीं बनी कांग्रेस की बात

झामुमो और झाविमो दोनों से नहीं बनी कांग्रेस की बात

झामुमो और झाविमो दोनों से चुनावी गठबंधन पर कांग्रेस की बात नहीं बन पा रही है। अब कांग्रेस केवल राजद और जदयू के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में है। कांग्रेस नेताओं से इसकी रणनीति बनानी शुरू...

झामुमो और झाविमो दोनों से नहीं बनी कांग्रेस की बात
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Oct 2014 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो और झाविमो दोनों से चुनावी गठबंधन पर कांग्रेस की बात नहीं बन पा रही है। अब कांग्रेस केवल राजद और जदयू के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में है। कांग्रेस नेताओं से इसकी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अभी तक आपस में लड़ रहे कांग्रेस के नेताओं ने एकसाथ कांग्रेस मुख्यालय में झामुमो, झाविमो से गठबंधन नहीं हो पाने की स्थिति में आगामी रणनीति पर विचाार किया।  इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक दल नेता राजेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद थे। आपसी सहमति से सर्वसम्मत प्रस्ताव तैयार करने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

जेवीएम की मांग भी कांग्रेस के लिए महंगी
झामुमो के साथ बात नहीं बनते देख कांग्रेस नेताओं ने जेवीएम को गठबंधन के लिए प्रस्ताव दिया और बुधवार की देर शाम झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ राजद नेता प्रेमचंद गुप्ता के आवास पर कांग्रेस और राजद नेताओं की बैठक शुरू हुई। लेकिन झाविमो की मांग कांग्रेस के नेताओं को पच नहीं रही है। गुरुवार की दोपहर तक तय हो गया कि अब झामुमो और झाविमो से इतर विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए। इसलिए पहले गुटों में बंटे कांग्रेस के नेताओं को आपस में मिलाने की कवायद के तहत कांग्रेस मुख्यालय में बैठक की गई।

झामुमो की ओर से जारी है प्रयास
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और झामुमो की मांगी सीटों पर राजी होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने जामताड़ा, मधुपुर, घाटशिला और पाकुड़ सीटों पर समझौता करने का आग्रह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया। लेकिन इससे इनकार कर दिए जाने के कारण दोनों दलों के बीच वार्ता प्रक्रिया पर विराम लग गया है। हालांकि, झामुमो की ओर से इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किए जाने की कोशिश की जा रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से बात किए जाने की चर्चा है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें