फोटो गैलरी

Hindi Newsसंताल-कोयलांचल सेकई दावेदार दिल्ली में कर रहे कैंप

संताल-कोयलांचल सेकई दावेदार दिल्ली में कर रहे कैंप

झारखंड भाजपा की चुनावी राजनीति दिल्ली शिफ्ट हो गयी है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ही नेता विधान सभा क्षेत्रों में सक्रिय होंगे। संताल परगना एवं कोयलांचल से भी कई नेता दिल्ली में कैंप कर चुके हैं।...

संताल-कोयलांचल सेकई दावेदार दिल्ली में कर रहे कैंप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Oct 2014 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड भाजपा की चुनावी राजनीति दिल्ली शिफ्ट हो गयी है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ही नेता विधान सभा क्षेत्रों में सक्रिय होंगे। संताल परगना एवं कोयलांचल से भी कई नेता दिल्ली में कैंप कर चुके हैं। झारखंड के ज्यादातर सांसद दिल्ली में हैं। सांसदों के करीबी कई दावेदार भी पीछे-पीछे दिल्ली पहुंच गए हैं तो कुछ जाने की तैयारी में हैं। यूं तो चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड में ही उम्मीदवारों का नाम तय होना है।

वैसे पार्टी सूत्रों का कहना है कि झारखंड से कोर कमेटी दावेदारों की लंबी सूची को शॉर्टलिस्ट कर दिल्ली पहुंची है। हालांकि संसदीय बोर्ड में कुछ नए नाम के जुड़ने की संभाना से इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा तय है। वैसे बैठक में सभी 81 सीटों पर विचार किया जाएगा। जिन सीटों पर कोई विवाद नहीं है, उन सीटों के प्रत्याशी भी घोषित किए जा सकते हैं।

इधर टिकट के लिए अब हाइप्रोफाइल लॉबिंग शुरू हो गयी है। संसदीय बोर्ड में वैसे ही नामों पर विचार होना है जिनके बीच कांटे की दावेदारी है। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं से दावेदार संपर्क साधने में जुटे हैं। कई ऐसे भी हैं जो अपने क्षेत्र में शांत बैठे हैं। टिकट मिला तो ठीक, नहीं मिला तो कोई बात नहीं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें