फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा बोर्ड सेमेस्टर परीक्षाओं में फरीदाबाद फिसड्डी

हरियाणा बोर्ड सेमेस्टर परीक्षाओं में फरीदाबाद फिसड्डी

जिले के हरियाणा बोर्ड से संबद्धित स्कूलों में पढ़ रहे बच्चाों की हालत राज्य के दूसरे इलाकों की तुलना में बेहद खस्ता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की प्रथम...

हरियाणा बोर्ड सेमेस्टर परीक्षाओं में फरीदाबाद फिसड्डी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Nov 2014 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के हरियाणा बोर्ड से संबद्धित स्कूलों में पढ़ रहे बच्चाों की हालत राज्य के दूसरे इलाकों की तुलना में बेहद खस्ता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, बोर्ड द्वारा सितंबर-अक्तूबर में हुई प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है। दोनों ही कक्षाओं में फरीदाबाद का परिणाम बेहद खराब रहा है। सेकेंडरी में प्रदेश स्तर पर जहां हम 13वें पायदान पर रहे हैं। वहीं सीनियर सेकेंडरी में फरीदाबाद सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। इससे साफ है कि शिक्षा विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद हरियाणा की शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ है।


सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के परिणाम ने जिले में हरियाणा बोर्ड शिक्षा विभाग की पोल खोल दी है। आलम ये है कि फरीदबाद दोनों में से किसी भी कक्षा में टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाया। सीनियर सेकेंडरी के शर्मनाक परीक्षा परिणाम ने तो शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए किए जाने वाले तमाम दावों को खोखला साबित कर दिया है। चिंता का विषय ये है कि सबसे पिछड़े इलाके मेवात ने भी प्रदेश स्तर पर सेकेंडरी में 13वें और सीनियर सेकेंडरी में अंतिम पायदान पर खड़े फरीदाबाद को पछाड़ दिया है। गुड़गांव, मेवात और पलवल का परीक्षा परिणाम फरीदाबाद के मुकाबले काफी अच्छा रहा है।

बारहवीं में 52.17 और दसवीं में 56.35 हुए पास
सीनियर सेकेंडरी का कुल परीक्षा परिणाम 52.17 फीसदी रहा है। परीक्षा में कुल 14183 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 7399 ही सफल रहे हैं। छात्रों का परीक्षा परिणाम 58.15 रही, वहीं छात्रों में 47.77 फीसदी ने सफलता प्राप्त की। उधर, सेकेंडरी का कुल परीक्षा परिणाम 56.35 फीसदी रहा। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 20672 थी, जिनमें से 11649 सफल रहे हैं।

फरीदाबाद की हालत शर्मनाक
फरीदाबाद का परीक्षा परिणाम दोनों की कक्षाओं में बेहद शर्मनाक रहा है। सीनियर सेकेंडरी में गुड़गांव 62.27 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ सातवें पायदान पर रहा। वहीं मेवात  ने 12वें और पलवल ने 19वें नंबर पर जगह बनाई।  उधर फरीदाबाद सबसे निचले 21वें पायदान पर खड़ा है। वहीं सेकेंडरी में मेवात 67.83 फीसदी परीक्षा पणिाम के साथ पांचवें, पलवल 64.65 फीसदी परिणाम के साथ सातवें और गुड़गांव 59.20 परीक्षा परिणाम के साथ 11वें नंबर पर रहा है। वहीं फरीदाबाद 13वें पायदान पर ही जगह बना पाया है।

सोनीपत रहा दोनों में अव्वल
सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी दोनों ही कक्षाओं में सोनीपत का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा है। बारहवीं में जहां सोनीपत का परिणाम 74.32 फीसदी रहा। वहीं दसवी में 76.50 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। सीनियर सेकेंडरी में दूसरे पायदान पर झज्जर और तीसरे नंबर पर रोहतक रहा। जबकि सेकेंडरी में में भी दूसरे नंबर पर झज्जर और तीसरे नंबर पर मोहिंद्रगढ़ ने बाजी मारी है।

टॉप-5 में ये रहे शामिल
सेकेंडरी                    सीनियर सेकेंडरी
1.    सोनीपत                1. सोनीपत
2.    झज्जर                    2. झज्जर
3.    मोहिंद्रगढ़                3.रोहतक
4.    रोहतक                4. मोहिंद्रगढ़
5.    मेवात                    5.कैथल

ये साबित हुए फिसड्डी
सेकेंडरी                    सीनियर सेकेंडरी
21- पानीपत                21- फरीदाबाद
20- यमुना नगर                20- यममुना नगर
19- करनाल                19- पलवल
18-अंबाला                18- अंबाला
17-कुररुक्षेत्र                17-भिवानी
परीक्षा परिणाम आंकड़े
सीनियर सेकेंडरी का परिणाम
परीक्षा परिणाम    - 52.17
कुल परीक्षार्थी    - 14183
सफल परीक्षार्थी  - 7399
कुल छात्र         - 8178
सफल छात्र        -  3907
कुल छात्रएं    - 6005
सफल छात्रएं     -  3492

सेकेंडरी का परिणाम
परीक्षा परिणाम    - 56.35
कुल परीक्षार्थी    - 20,672
सफल परीक्षार्थी     - 11649

शालिनी देवरानी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें