फोटो गैलरी

Hindi Newsअश्लील फोटो भेजने पर महिला ने किया केस

अश्लील फोटो भेजने पर महिला ने किया केस

आम आदमी पार्टी से नये जुड़े एक कार्यकर्ता को पार्टी की ही महिला शक्ति विंग से जुड़ी एक महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो भेजना भारी पड़ गया। महिला ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ फतेहपुर बेरी...

अश्लील फोटो भेजने पर महिला ने किया केस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Nov 2014 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी से नये जुड़े एक कार्यकर्ता को पार्टी की ही महिला शक्ति विंग से जुड़ी एक महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील फोटो भेजना भारी पड़ गया। महिला ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ फतेहपुर बेरी थाने में बुधवार को अश्लील फोटो दिखाने के आरोप में धारा 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय पीड़िता एक निजी स्कूल संचालिका हैं। साथ ही वह आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति विंग से जुड़ी हैं। पीड़िता अपने परिवार के साथ फतेहपुर बेरी इलाके में रहती हैं। विधनसभा चुनाव आने से पहले वह सक्रिय रूप से तैयारियों में जुट गई हैं। इन दिनों वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास में जुटी हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपी से तकरीबन 36 वर्षीय मुखराम सिंह से उनका परिचय हाल ही में हुआ था। आरोपी ने पार्टी से जुड़कर सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भूमिका निभाने की इच्छा जताई थी। इसी दौरान वह व्हाट्सऐप पर मैसेज भी भेजने लगा। उसने पहले किसी तरह का आपत्तिजनक संदेश नहीं भेजा। लेकिन, दो दिन पहले आरोपी ने उन्हें व्हाट्सऐप पर अश्लील चित्र भेजा। उसके बाद दूसरे संदेश में उसने आईलवयू मैसेज भेज दिया। उसके इस संदेश से नाराज महिला विंग की सदस्य ने तत्काल पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ 354 ए धारा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। उधर, पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने भी महिला विंग की सदस्य के साथ अभद्रता के खिलाफ भारी विरोध जताया है। पीड़िता ने कहा है कि वे यह शिकायत पार्टी के उच्च पदस्थ नेताओं तक लेकर जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें