फोटो गैलरी

Hindi Newsरिटायरमेंट बाद पुलिस वालों को नहीं लगाने होंगे पीएचक्यू के चक्कर

रिटायरमेंट बाद पुलिस वालों को नहीं लगाने होंगे पीएचक्यू के चक्कर

रिटायरमेंट के बाद पुलिसकर्मियों को अब पेंशन के लिए पुलिस मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिसकर्मियों की परेशानी देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने नई पहल की है। पुलिस मुख्यालय अब सेवानिवृत्ति की...

रिटायरमेंट बाद पुलिस वालों को नहीं लगाने होंगे पीएचक्यू के चक्कर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Nov 2014 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद पुलिसकर्मियों को अब पेंशन के लिए पुलिस मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिसकर्मियों की परेशानी देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने नई पहल की है। पुलिस मुख्यालय अब सेवानिवृत्ति की तारीख से 15 दिन पहले ही पेंशन के कागज तैयार कर देगा।

पुलिस मुख्यालय की इस पहल से रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों को परेशानी से निजात मिलेगी। अब तक रिटायर पुलिसकर्मियों को पेंशन बनवाने के लिए पुलिस मुख्यालय की परिक्रमा करनी पड़ती थी। कई बार तो उन्हें अपने ही विभाग के लोगों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ता था। रिटायरमेंट के बाद पेंशन तैयार होने में लगभग पांच से छह महीने का समय लग जाता था। इस दौरान पुलिसकर्मी और उसके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के निदान के लिए एडीजी पीएचक्यू डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल ने यह पहल की है कि रिटायरमेंट से 15 दिन पहले पेंशन के कागज देकर संबंधित कर्मचारी और अधिकारी को सूचित कर दिया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें