फोटो गैलरी

Hindi Newsबैंकों में रहेगी आज रहेगी हड़ताल

बैंकों में रहेगी आज रहेगी हड़ताल

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सरकारी बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगी इससे बैंकिंग कारोबार प्रभावित होगा। राष्ट्रीयकृत करीब 27 बैंकों  के कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। हालांकि एटीएम सेवाएं...

बैंकों में रहेगी आज रहेगी हड़ताल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Nov 2014 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सरकारी बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगी इससे बैंकिंग कारोबार प्रभावित होगा। राष्ट्रीयकृत करीब 27 बैंकों  के कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। हालांकि एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी।


जिले में करीब पौने दो सौ बैंक शाखाएं हैं, जिनमें करीब छह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन व नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स इसमे शामिल होंगे। बैंक एंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबंधित यूको बैंक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बीआर सिंघला ने बताया कि वेतन वृद्धि को लेकर पहले से समझौता है। बैंक कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नवंबर 2012 से होनी है। बैंक प्रबंधन के पुराने रुख पर कायम रहने की वजह से 12 नवंबर को हड़ताल का आह्वान किया गया है। स्टेट बैंक समेत अधिकांश सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस हड़ताल से होने वाली असुविधा के बारे में सूचना दे दी है। बैंक कर्मी इससे पहले 10 फरवरी से दो दिन की हड़ताल पर रहे थे।

जिले में बैंकों पर एक नजर
सरकारी बैंकों की संख्या-करीब 27
इनकी शाखाएं-193
एटीमए-250
कर्मचारियों की संख्या-करीब छह हजार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें