फोटो गैलरी

Hindi News‘नेचुरल एंड कल्चरल पैराडाइज-असम’ नाम के डूडल को पहला स्थान

‘नेचुरल एंड कल्चरल पैराडाइज-असम’ नाम के डूडल को पहला स्थान

गूगल ने बुधवार को अपने छठे ‘डूडल फॉर गूगल’ (डी 4 जी) कॉन्टेस्ट के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी। इस साल के गूगल डूडल डिजाइन प्रतियोगिता के विजेताओं के डिजाइन को कल गूगल इंडिया के होमपेज...

‘नेचुरल एंड कल्चरल पैराडाइज-असम’ नाम के डूडल को पहला स्थान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Nov 2014 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

गूगल ने बुधवार को अपने छठे ‘डूडल फॉर गूगल’ (डी 4 जी) कॉन्टेस्ट के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी। इस साल के गूगल डूडल डिजाइन प्रतियोगिता के विजेताओं के डिजाइन को कल गूगल इंडिया के होमपेज पर लगाया जाएगा।

‘नेचुरल एंड कल्चरल पैराडाइज-असम’ नाम के डूडल को प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है, जिसे पुणे के आर्मी स्कूल में पढ़ने वाली छात्र वैदेही रेड्डी ने डिजाइन किया है। गूगल प्रवक्ता के अनुसार इसे 14 नवंबर को बाल दिवस के दिन गूगल इंडिया अपने होमपेज पर लगाएगी। गूगल की ‘डूडल फॉर गूगल’ प्रतियोगिता हर साल गूगल इंडिया आयोजित करता है। इसे वर्ष 2009 में शुरू किया गया था। इसमें पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी बाल दिवस पर गूगल के हामपेज के लिए डूडल डिजाइन करते हैं।

इस साल प्रतियोगिता का विषय अ प्लेस इन इंडिया आई विश टू विजिट(भारत में ऐसा जगह जहां मैं घूमना चाहता हूं) रखा गया था। इसमें पूरे देश के 50 शहरों के 17,00 विद्यालयों के लगभग 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें गूगल ने 12 डूडल को ऑनलाइन वोटिंग के लिए चुना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें