फोटो गैलरी

Hindi Newsविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

उद्योग विहार थाना क्षेत्र में दहेज की मांग से आजिज आकर एक  विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति...

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Nov 2014 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

उद्योग विहार थाना क्षेत्र में दहेज की मांग से आजिज आकर एक  विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया है।

नालंदा बिहार निवासी गुरुवी देवी ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी 26 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी रणजीत से हुई थी। आरोपी डूंडाहेडा में रहकर रिक्सा चलाने का काम करता है। आरोप है कि वह प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। इस बात प्रियंका ने मां से बताई थी। जांच धिकारी ने बताया कि रणजीत शराब के नशे में प्रियंका की पिटाई भी करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार की देर शाम को कमरे के अंदर पंखे से लटकर जान दे दी। जांच अधिकारी ने बताया पुलिस ने बुधवार की रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
 
फांसी लगा की आत्महत्या
 गुड़गांव। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने बुधवार रात फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरूवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि वजीराबाद क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली है। 28 वर्षीय मृतक राजबीर के परिजनों ने बताया कि आपसी कहासुनी के कारण राजबीर ने अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा खटखटया। कुछ देर बाद दरवाजे को तोड़ा तो अंदर फंदे से राजबीर को झूलता हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि मृतक विवाहित था और उसके दो लड़के भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें