फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंगेर के अवैध हथियारों दिल्ली पुलिस परेशान

मुंगेर के अवैध हथियारों दिल्ली पुलिस परेशान

मुंगेर के बने अवैध हथियार बिहार ही नहीं दिल्ली पुलिस के लिए भी सिरदर्द साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में यहां के हथियार चोरी-छुपे दिल्ली व आसपास के इलाके में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस...

मुंगेर के अवैध हथियारों दिल्ली पुलिस परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Nov 2014 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर के बने अवैध हथियार बिहार ही नहीं दिल्ली पुलिस के लिए भी सिरदर्द साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में यहां के हथियार चोरी-छुपे दिल्ली व आसपास के इलाके में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुंगेर के हथियारों पर रोकथाम के लिए बिहार पुलिस से विशेष कार्रवाई का अनुरोध किया है।

12 नवम्बर को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में मुंगेर में बननेवाले अवैध हथियारों का मामला भी उठा था। बिहार पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध के बाद शुक्रवार को मुंगेर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुंगेर के अवैध हथियारों की डिमांड कई राज्यों में हैं। तस्करों के पास से दिल्ली और यूपी में मुंगेरी हथियारों की कई बड़ी खेप भी पकड़ी गई हैं। वैसे बिहार पुलिस हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाती रही है। अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी से जुड़े कई गिरोह को बेनकाब भी किया है।

आतंकवाद, नकली नोट व मानव-व्यापार पर भी चर्चा : दिल्ली पुलिस द्वारा बुलाई गई बैठक में बिहार के अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमालच प्रदेश और राजस्थान के आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसमें आतंकवाद और मानव-व्यापार की भी चर्चा हुई। आतंकवाद समेत अन्य मामलों में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। दिल्ली पुलिस की वांटेड की सूची में शामिल दूसरे राज्यों के अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी बात हुई। पुलिसिंग के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा की गई। नकली नोट के धंधे को रोकने के लिए भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ।आठ राज्यों की बैठक में बिहार के अधिकारी के सामने उठाया मुद्दा
मुंगेर में अवैध हथियारों के निर्माण पर रोक लगाने का अनुरोध
बिहार पुलिस ने मुंगेर में शुरू किया विशेष अभियान

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो
मुंगेर के बने अवैध हथियार बिहार ही नहीं दिल्ली पुलिस के लिए भी सिरदर्द साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में यहां के हथियार चोरी-छुपे दिल्ली व आसपास के इलाके में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुंगेर के हथियारों पर रोकथाम के लिए बिहार पुलिस से विशेष कार्रवाई का अनुरोध किया है।

12 नवम्बर को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में मुंगेर में बननेवाले अवैध हथियारों का मामला भी उठा था। बिहार पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध के बाद शुक्रवार को मुंगेर और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुंगेर के अवैध हथियारों की डिमांड कई राज्यों में हैं। तस्करों के पास से दिल्ली और यूपी में मुंगेरी हथियारों की कई बड़ी खेप भी पकड़ी गई हैं। वैसे बिहार पुलिस हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाती रही है। अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी से जुड़े कई गिरोह को बेनकाब भी किया है।

आतंकवाद, नकली नोट व मानव-व्यापार पर भी चर्चा : दिल्ली पुलिस द्वारा बुलाई गई बैठक में बिहार के अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमालच प्रदेश और राजस्थान के आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसमें आतंकवाद और मानव-व्यापार की भी चर्चा हुई। आतंकवाद समेत अन्य मामलों में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। दिल्ली पुलिस की वांटेड की सूची में शामिल दूसरे राज्यों के अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी बात हुई। पुलिसिंग के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा की गई। नकली नोट के धंधे को रोकने के लिए भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें