फोटो गैलरी

Hindi News fate line will tell lots about your future

भाग्य रेखा से जानें अपने बारे में ये खास बातें

हमारे हाथ में कई रेखाएं होती हैं। हर रेखा भविष्य के बारे में अलग-अलग जानकारी देती है। एक रेखा होती है भाग्य रेखा। भाग्य रेखा आपके भविष्य के बारे में कई बातों को उजागर करती है। भाग्य रेखा शनि पर्वत के...

भाग्य रेखा से जानें अपने बारे में ये खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

हमारे हाथ में कई रेखाएं होती हैं। हर रेखा भविष्य के बारे में अलग-अलग जानकारी देती है। एक रेखा होती है भाग्य रेखा। भाग्य रेखा आपके भविष्य के बारे में कई बातों को उजागर करती है। भाग्य रेखा शनि पर्वत के पास बीच की उंगली के नीचे होती है। हस्तरेखा विज्ञान के अऩुसार माना जाता है कि यह रेखा करियर, काम और पैसों से जुड़ी होती है। आज हम आपको बता रहे हैं भाग्य रेखा से जुड़े हुए कुछ टिप्स:

अगर यह लाइन काफी गहरी और साफ दिखाई दे रही हो तो कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को बहुत ही ईमानदार कहा जाता है। 
अगर भाग्य रेखा जीवन रेखा के साथ-साथ चल रही हो तो कहा जाता है कि ऐसा इंसान बहुत प्रोफेशनल होता है और आगे चलकर जिंदगी में सक्सेस प्राप्त कर सकता है।

अगर भाग्य रेखा कहीं से कटी हुई हो तो कहा जाता है कि इससे भाग्य सही नहीं होता। ऐसे व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है।

यदि भाग्य रेखा मध्यमा उंगली तक जा रही हो तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति को जीवन में गलतियां करता है और नुकसान पाता है।

पढ़ें हस्तरेखा से जुड़ी खबरें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें