फोटो गैलरी

Hindi News vastu tips for pregnant women health child positive energy

Vastu Tips: प्रेग्नेंट महिला के कमरे में रखेंगे ये 4 चीजें तो..

प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत को लेकर हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा जाता है। वास्तु में भी प्रेग्नेंट महिला को लेकर कुछ नियम बताए हैं। जिससे उसके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहे और बच्चे की...

Vastu Tips: प्रेग्नेंट महिला के कमरे में रखेंगे ये 4 चीजें तो..
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत को लेकर हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा जाता है। वास्तु में भी प्रेग्नेंट महिला को लेकर कुछ नियम बताए हैं। जिससे उसके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहे और बच्चे की सेहत पर अच्छी रहे। वास्तु की मानें तो प्रेग्नेंट महिला के कमरे में इन 4 चीजों को रखने से न सिर्फ महिला और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है बल्कि बच्चे में अच्छे गुण भी आते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे वास्तु के टिप्स के बारे में:

मोर पंख भगवान कृष्ण से सम्बंधित है। ऐसे में घर के मंदिर या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

हल्दी से रंगे हुए चावल: वास्तु की मानें तो गर्भवती महिला के कमरे में हल्दी से रंगे हुए चावल रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार ये बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। कहा जाता है कि इससे मां और बेटे को नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित नहीं करती है।  

हसंते हुए बच्चे की तस्वीर हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाने से मां के विचार प्रभावित होते हैं और बच्चा भी अच्छे स्वभाव का होता है। 

तांबे की चीज: गर्भवती महिला के कमरे में तांबे की कोई चीज जरूर रखनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे मां और बेटे के पास के नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।

इन कारणों से अक्सर घर में धन की कमी बनी रहती है

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें