फोटो गैलरी

Hindi Newsfeng shui tips for home for gaining wealth and positive energy

कभी नहीं देखें होंगे आपने लाइफ में खुशहाली लाने वाले फेंग शुई के ये प्रतीक

फेंग शुई के ये प्रतीक आपके घर में सुख-संपत्ति और सौभाग्य ला सकते हैं। फेंग शुई की चीजों को घर में रखने से कई सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए इन...

कभी नहीं देखें होंगे आपने लाइफ में खुशहाली लाने वाले फेंग शुई के ये प्रतीक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Sep 2016 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

फेंग शुई के ये प्रतीक आपके घर में सुख-संपत्ति और सौभाग्य ला सकते हैं। फेंग शुई की चीजों को घर में रखने से कई सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए इन चीजों को कहां रखना है और ये क्यों फायदेमंद हैं। फेंग शुई के अनुसार ड्रैगन, बैम्बो, चाइनीज सिक्के, लाफिंग बुद्धा, फू डॉग महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में: 

माइस्टिक नॉट: फेंगशुई में माइस्टिक नॉट को कभी न खत्म होने वाले प्यार के प्रतीक के रुप में देखा जाता है। माइस्टिक नॉट  को जन्म और पुर्नजन्म से जोड़कर देखा जाता है। माइस्टिक नॉट लाल रंग में होनी चाहिए।

कहां रखें: अपने वैवाहिक रिश्तों को खुशहाल बनाने के लिए इसे अपने बेडरुम में रखना चाहिए। इसे बेडरुम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। इसे ऑफिस में भी रख सकते हैं।

पगोडा टॉवर: फेंगशुई के अनुसार पगोडा टॉवर बुद्ध के स्तूप से लिया गया है। इसे एजुकेशनल टॉवर माना जाता है। फेंगुशई का यह प्रतीक दिमाग को व्यवस्थित रखने में मददगार साबित होता है। 

कहां रखें: पगोडा टॉवर किसी भी इंसान को किसी काम को फोकस करने में मदद करता है। इसका सीधा संबंध दिमाग से होता है। इसलिए इसे अपने डेस्क के नॉर्थ ईस्ट में रखना चाहिए।  


फू डॉग्स:  फू डॉग्स को चाइनीज परंपरा के अनुसार संरक्षक माना जाता है। ये सुरक्षा का प्रतीक माने जाते हैं। घर में आने वालें गलत विचारों और नकारात्मक ऊर्जा को आने नहीं देते हैं। 

कहां रखें इन्हें: फू डॉग्स को घर के बाहर या ऑफिस के बाहर रखना चाहिए। ध्यान रखें कि इन्हें घर या ऑफिस के मुख्य दरवाजे के पास ही रखने से फायदा होता है।


 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें