फोटो गैलरी

Hindi Newsfengshui braclet to attract wealth and prosperity

इसे हाथ में पहनने से आती है सुख और समृद्धि

फेंगशुई के अनुसार घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए लोग कई उपाय करते है। कोई घर में विंडचाइम लगाता है तो कोई चाइनीज मेंढक रखता है। वैसे ही यदि लकड़ी की माला और फेंगशुई के सिक्के को अपने पास रखा

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Mar 2017 03:13 PM

फेंगशुई के अनुसार घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए लोग कई उपाय करते है। कोई घर में विंडचाइम लगाता है तो कोई चाइनीज मेंढक रखता है। वैसे ही यदि लकड़ी की माला और फेंगशुई के सिक्के को अपने पास रखा जाए तो आपकी सेहत अच्थी रहेगी। वहीं घर में खुशहाली आएगी। कहा जाता है कि इस माला के मनके उसी लकड़ी के होते हैं जिससे तिब्बत के भिक्षु अपनी आराधना करते है।

इसे हाथ में पहनने से आती है सुख और समृद्धि1 / 2

इसे हाथ में पहनने से आती है सुख और समृद्धि

1. इसे सामान्य रूप से ऑड संख्या में पहना जाता है। इसमें मौजूद मनके ऑड संख्या में होते हैं। यदि आप मंत्र पढ़ते हैं तो इसे उनकी संख्या गिनने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. यह ब्रैसलेट की तरह होता है। इसमें इलास्टिक बैंड होता है। फेंगशुई के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है और इसे पहनने वाले का दिल व दिमाग स्थिर रहता है और आप स्वस्थ्य रहते है।

3. यदि आप चाहें तो मनके चुम्बकीय प्रभाव वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका रक्तप्रवाह सही रहता है।

4. फेंगशुई के अनुसार इसे हमेशा दाएं हाथ में पहनना चाहिए। इससे इसका पूरा प्रभाव पड़ता है।

पढ़े : फेंगशुई के ये उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

इसे हाथ में पहनने से आती है सुख और समृद्धि2 / 2

इसे हाथ में पहनने से आती है सुख और समृद्धि