फोटो गैलरी

Hindi Newsif you want good health do this work in this direction

अच्‍छी सेहत चाहिए तो इस दिशा में करिए यह काम

फेंगशुई की धारणा के अनुसार पूर्व दिशा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करती हैं। अतः पूर्व दिशा से अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिए इस दिशा को ऊर्जावान बनाना आवश्यक  है। पूर्व दिशा से संबंधित प्रधान...

अच्‍छी सेहत चाहिए तो इस दिशा में करिए यह काम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 02:11 PM
ऐप पर पढ़ें

फेंगशुई की धारणा के अनुसार पूर्व दिशा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करती हैं। अतः पूर्व दिशा से अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिए इस दिशा को ऊर्जावान बनाना आवश्यक  है। पूर्व दिशा से संबंधित प्रधान तत्व लकड़ी है। फेंगशुई की मान्यता के अनुसार, किसी भी दिशा से सम्बन्धित प्रधान तत्व के सहयोगी तत्व एवं विरोधी तत्व भी होते हैं। सहयोगी तत्वों की उपस्थिति प्रधान तत्व को पुष्ट करती है और विरोधी तत्वों की उपस्थिति प्रधान तत्व को कमज़ोर करती है। 

अतः यदि फेंगशुई की धारणा के अनुसार घर, कार्यालय, शोरूम आदि के पूर्वी दिशा वाले भाग में लकड़ी से निर्मित फर्नीचर एवं वस्तुएं रखी जाएं अथवा पेड़-पौधे और पेड़-पौधों के लकड़ी के फ्रेम में जड़ें हुए चित्र लगाएं जाएं तो पूर्व दिशा से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त की जा सकती है।  फेंगशुई की धारणा अनुसार पूर्व दिशा के प्रधान तत्व लकड़ी का सहयोगी तत्व जल एवं विरोधी तत्व धातु है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें