फोटो गैलरी

Hindi Newsnavratri nine goddesses worship and bhog

नवरात्रि के 9 दिनों में लगाया जाता हैं नौ देवियों को इन चीजों का भोग

नौ दिन होती है मां के नौ रुपों की पूजा। इन नौ दिनों मां की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही नौ देवियों को नौ दिन अलग-अलग प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं नौ देवियों को...

नवरात्रि के 9 दिनों में लगाया जाता हैं नौ देवियों को इन चीजों का भोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

नौ दिन होती है मां के नौ रुपों की पूजा। इन नौ दिनों मां की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही नौ देवियों को नौ दिन अलग-अलग प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं नौ देवियों को नौ दिनों में किन-किन चीजों का भोग लगता है। आज हम आपको बता रहे हैं नौ देवियों के नौ भोग के बारे में: 

प्रथम नवरात्रि पर मां को गाय का शुद्ध घी या फिर सफेद मिठाई अर्पित की जाती है।

दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद इसे घर में सभी सदस्यों को दें। इससे उम्र में  वृद्धि होती है।


पढ़ें सभी नवरात्र में चैत्र नवरात्र का है विशेष महत्व

तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई, खीर का भोग मां को लगाएं एवं इसे ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों से मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है। 

चतुर्थ नवरात्र पर मां भगवती को मालपुए का भोग लगाएं और ब्राह्मण को दान दें। इससे बुद्धि का विकास होने के साथ निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। 

नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवेद्य अर्पित करने से शरीर स्वस्थ रहता है। 

नवरात्रि के छठे दिन मां को शहद का भोग लगाएं, इससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। 

सप्तमी पर मां को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करने और इसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं अचानक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।

अष्टमी पर मां को नारियल का भोग लगाएं और नारियल का दान करें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें