फोटो गैलरी

Hindi Newssize of the hands palmistry will tell about human nature

हाथों के साइज से पता लगाया जा सकता है स्वभाव के बारे में

हाथों का साइज भी इंसान के स्वभाव के बारे में काफी जानकारी दे सकता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार इसे इंसान के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा के अनुसार मानें तो जिन लोगों का हाथ...

हाथों के साइज से पता लगाया जा सकता है स्वभाव के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथों का साइज भी इंसान के स्वभाव के बारे में काफी जानकारी दे सकता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार इसे इंसान के बारे में काफी जानकारी हासिल की जा सकती है। हस्तरेखा के अनुसार मानें तो जिन लोगों का हाथ थोड़ा लंबा होता हैं वो लोग किसी भी काम को करने से पहले कई बार सोचते हैं। वहीं जिन लोगों का हाथ छोटा होता है ऐसे लोग बहुत एक्टिव होते हैं और काम को करने में बहुत कम सोचते हैं।  ये तत्व भी हथेलियों की शेप से आपके बारे में काफी जानकारियां दे सकते हैं। 

वायु तत्व: जिन लोगों के हाथ स्क्वायर सेप के होते हैं उनकी उंगलियां लंबी होती हैं और लाइन्स साफ नजर आती हैं ऐसे लोग सामाजिक और इंटेलेक्चुअल टाइप के होते हैं। इन लोगों को कहीं आराम नहीं होता है। 

पृथ्वी तत्व: जिन लोगों की स्क्वॉयर शेप की हथेली होती है और छोटी उंगलियां होती है, मोटी त्वचा होती हैं और सीधी और साफ रेखाएं होती हैं ऐसे लोग प्रैक्टिकल और एक जिम्मेदार इंसान हैं।ये लोग जमीन से जुड़े लोग होते हैं। इन लोगों का प्रकृति से बहुत मजबूत रिश्ता होता है। 

जल तत्व: जिन लोगों का हाथ लंबे, लंबी उंगलिया, रेखाएं ज्यादा साफ नहीं होती ऐसे लोग क्रिएटिव, इमोशनल, केयरिंग और अपने काम के प्रति फोकस रखने वाले होते हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें