फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: यहां स्थापित है मां दुर्गा की बिना शस्त्र की प्रतिमा

VIDEO: यहां स्थापित है मां दुर्गा की बिना शस्त्र की प्रतिमा

जमशेदपुर के धतकीडीह में ठक्कर बप्पा क्लब का पंडाल ऐसा है, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा बिना शस्त्र के ही है। इसके जरिये पंडाल के कर्ता-धर्ताओं ने इस बार शांति का पैगाम देने की कोशिश की है। बंगाल के...

VIDEO: यहां स्थापित है मां दुर्गा की बिना शस्त्र की प्रतिमा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Oct 2016 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के धतकीडीह में ठक्कर बप्पा क्लब का पंडाल ऐसा है, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा बिना शस्त्र के ही है। इसके जरिये पंडाल के कर्ता-धर्ताओं ने इस बार शांति का पैगाम देने की कोशिश की है। बंगाल के कारीगर इस प्रतिमा के माध्यम से कुछ अलग संदेश देने में सफल रहे हैं।

वर्ष 1986 से यहां पूजा होती आ रही है। यहां के पंडाल और प्रतिमाओं को हर साल कोई न कोई नई थीम दी जाती है। इसके तहत इस बार पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की नौ भुजाएं हैं, लेकिन मां की किसी भी भुजा में शस्त्र नहीं है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें