फोटो गैलरी

Hindi Newsवीडियो:केरल की घटना पर बागेश्वर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

वीडियो:केरल की घटना पर बागेश्वर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बागेश्वर। हमारे संवाददाता केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले से भाजपा में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जनाक्रोश सभा की। उन्होंने कहा कि केरल की वामपंथी सरकार की शह पर...

वीडियो:केरल की घटना पर बागेश्वर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर। हमारे संवाददाता

केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले से भाजपा में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जनाक्रोश सभा की। उन्होंने कहा कि केरल की वामपंथी सरकार की शह पर भाजपा, संघ और घटक संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस अत्याचार को जल्द रोकने की गुहार लगाई।

जिलाध्यक्ष शेर सिंह गडि़या के नेतृत्व में आरएसएस, भाजपा, विहिप, भाजयुमो के कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने परिसर में धरना देकर वामपंथियों के शासन में हो रही हत्याओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि केरल में भाजपा, संघ और उससे प्रेरित संगठनों के 250 से अधिक कार्यकर्ता अब तक मारे जा चुके हैं। इसके बाद भी वहां की सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार को केरल सरकार की मौन स्वीकृति मिली है। जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ता देश सेवा का काम कर रहे हैं। उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से अपने अधिकारों का प्रयोग कर केरल में हो रही राजनीतिक हत्याओं को रोकने और दोषियों को कड़ी सजा देने के दिशानिर्देश देने की गुहार लगाई। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, राम सिंह कोरंगा, सुरेश कांडपाल, हरीश दत्त, प्रताप गडि़या, पूरन सिंह रावत, मनोज ओली, संजय परिहार, नीमा दफौटी, भूपाल सिंह रौतेला, गौरव दास, इंद्र सिंह फर्स्वाण, धीरज मेहरा, अंकित नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें