फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम के सलेमपुर आगमन की तैयारियों पर चर्चा

सीएम के सलेमपुर आगमन की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलेमपुर लोकसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की।सलेमपुर सांसद रवीन्द्र...

सीएम के सलेमपुर आगमन की तैयारियों पर चर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलेमपुर लोकसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की।

सलेमपुर सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन 30 अप्रैल को सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। बताया कि जनसमस्याओं व विकास के सम्बंध में जनता से प्राप्त सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि जिले के सभी मंडल के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

बैठक में माधव प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अनिल बरनवाल, नन्दलाल सिंह, प्रदीप सिंह, संजय मिश्र, रामजी सिंह, राकेश चौबे भोला, कैलाश बिहारी सिंह, गनेश सोनी, राजेश सिंह, कौशल सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, वीरेन्द्र चौहान, राजेन्द्र गुप्त, पंकज सिंह, नकुल चौबे थे। संचालन जयप्रकाश साहू ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें