फोटो गैलरी

Hindi Newsअवधेश ने ही पांच लोगों का किया सामूहिक कत्ल

अवधेश ने ही पांच लोगों का किया सामूहिक कत्ल

चार बच्चों समेत मां की सामूहिक हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने चौथे दिन कर दिया। यह कत्ल गांव अवान निवासी अवधेश ने ही किया है। उसके साथ उसकी पहली पत्नी व कुछ और शामिल हो सकते हैं। अभी उसकी गिरफ्तारी...

अवधेश ने ही पांच लोगों का किया सामूहिक कत्ल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चार बच्चों समेत मां की सामूहिक हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने चौथे दिन कर दिया। यह कत्ल गांव अवान निवासी अवधेश ने ही किया है। उसके साथ उसकी पहली पत्नी व कुछ और शामिल हो सकते हैं। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक महिला व बच्चों की पहचान अवधेश की दूसरी पत्नी के रूप में ही हो सकी है। अभी उसका असली पता पुलिस को भी नहीं मालूम है।

शुक्रवार को एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि चार दिन पहले गांव अवान के आसपास मिले पांच शवों की पहचान हुई है। इसमें मृतक महिला का नाम कुसुम नहीं बल्कि रानी देवी (38) है। बच्चों का नाम रीता (11), गीता (4), संगीता (9) व किशुन (3) वर्ष है। यह खुलासा बच्चों के स्कूल बैग से हुआ। इसमें बच्चों की स्कूल डायरी में पिता की जगह अवधेश का नाम लिखा है। महिला के आगे पत्नी के रूप में अवधेश है। बताया कि 23/24 अप्रैल की रात अवधेश राजापुर में किराए के कमरे से पूरे परिवार को लेकर शाम को निकला। इसकी पुष्टि राजापुर स्मारक रोड़ में मकान मालिक ननकू प्रसाद ने किया। अभी अवधेश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। यह भी माना कि पुलिस ने वह चाकू भी बरामद कर लिया जिससे सभी पांच लोगों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस अभी अवधेश का ठिकाना नहीं तलाश सकी है। वारदात के बाद से ही वह फरार चल रहा है। बताया कि अवधेश का घर गांव अवान के सुगंधा तालाब के पास है। उसी घर में कत्ल हुआ है। इस घटना की रिपोर्ट गांव के चौकीदार ने दर्ज कराई है। विवेचना में विशेष सावधानी बरती जा रही है। मौखिक साक्ष्यों की बजाय वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। फारेंसिक टीम ने उस घर की खून से सनी मिट्टी के सैंपुल भी लिए हैं। इसके अलावा डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। अवधेश मृतक महिला व उसके बच्चों को दूसरी पत्नी के रूप में रखे था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें