फोटो गैलरी

Hindi Newsगायत्री परिवार ने कराया आठ जोड़ों का दहेज रहित विवाह

गायत्री परिवार ने कराया आठ जोड़ों का दहेज रहित विवाह

गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को शहर में दहेज रहित सामुहिक विवाह का आयोजन कराया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आठ जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आयोजन अक्षय तृतिया पर शहर के गायत्री शक्ति पीठ में...

गायत्री परिवार ने कराया आठ जोड़ों का दहेज रहित विवाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को शहर में दहेज रहित सामुहिक विवाह का आयोजन कराया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आठ जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

आयोजन अक्षय तृतिया पर शहर के गायत्री शक्ति पीठ में हुआ। शक्ति पीठ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम को पूरा कराने के लिए बरेली से वैद्य फूलचन्द्र शर्मा यहां पहुंचे। उनके आने से पहले ही यहां वर-वधू पक्ष के लोग पहुंच चुके थे। उन्होंने विधि-विधान से विवाह कार्यक्रम शुरू कराया। विवाह पूरा कराने के बाद उन्होंने कहा कि समाज में बहुत सी ऐसी प्रथाएं चल रही हैं जिसमें समाज उलझ कर रह गया है। देहज प्रथा भी इन्हीं में से एक है। शादी में बरात घर, साज-सज्जा, बैंड बाजा और दहेज पर समर्थ लोग लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। इससे समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बेटियों की शादी का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। गायत्री परिवार ऐसे ही जरूरतमंदों का सहयोग करता है। विवाह समारोह में गहलुइया की कृष्णा गंगवार, अरमा गांव की आशा देवी, लखइया की सीता देवी, सिकलापुर की मिथलेश कुमारी, मलूकपुर की ममता देवी, पिपरा खास की सुनीता देवी, मूसेपुर की छाया देवी और मोहम्मद पुर की सुमंगला देवी का विवाह रहित विवाह हुआ। इस समारोह के आयोजन में गायत्री परिवार के डा. दीनदयाल शर्मा, अनंत राम पालियो, नारायण लाल शर्मा, विनोद पांडे, परिव्राजक दशरथ, संयाजक हरीश गंगवार, रामप्यारी शर्मा, दीपा राठौर, कामिनी पाठक, मधु अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें