योगी सरकार में ही बनेगा राम मंदिर: प्राची
विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने सोमवार को कहा कि अब योगी जी पूरे तन मन से उत्तर प्रदेश को श्रेष्ठ उत्तम प्रदेश बनाने में लगे हैं जिससे पूरे प्रदेश का जनमानस बेहद खुश है। साध्वी ने कहा कि योगी जी ने...
विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने सोमवार को कहा कि अब योगी जी पूरे तन मन से उत्तर प्रदेश को श्रेष्ठ उत्तम प्रदेश बनाने में लगे हैं जिससे पूरे प्रदेश का जनमानस बेहद खुश है। साध्वी ने कहा कि योगी जी ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही अवैध बूचड़खाने बंद करके गोसेवा का सराहनीय कदम उठाया।
पलिया पहुंचीं साध्वी प्राची ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं की तीन तलाक से जिन्दगी नर्क बन चुकी थी। उन्ही महिलाओं की मांग पर योगी जी ने उन्हे बचाने की पहल की। पूरा जनमानस चाहता है कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो। हम न्यायालय का पूरा सम्मान करते है। वैसे जिस दिन देश का जनमानस कसम खा लेगा उसी दिन राम मन्दिर का निर्माण हो जाएगा। अब समय आ गया है कि कोई ताकत मन्दिर निर्माण से तोक नही सकती। साध्वी ने कहा कि मोदी योगी सरकार में ही राम मन्दिर का निर्माण होगा।
गेस्ट हाऊस में भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह, भाजपा नेता राजीव शुक्ला, रवि शुक्ला, कुलदीप कश्यप सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।