फोटो गैलरी

Hindi Newsबड़े-बड़े दावेदार, आरक्षण का इंतजार

बड़े-बड़े दावेदार, आरक्षण का इंतजार

नगर पालिका चुनाव के लिए जिस तरह से प्रशासन ने तेजी दिखाना शुरू की है। उसी तरह से दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। पालिकाध्यक्ष की कुर्सी का मजा लेने के लिए कई नेताओं ने अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिए हैं।...

बड़े-बड़े दावेदार, आरक्षण का इंतजार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका चुनाव के लिए जिस तरह से प्रशासन ने तेजी दिखाना शुरू की है। उसी तरह से दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। पालिकाध्यक्ष की कुर्सी का मजा लेने के लिए कई नेताओं ने अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिए हैं। लेकिन, उनके सपनों पर आरक्षण पानी फेर सकता है।

चुनाव लड़ने की इच्छा पाले नेताओं को आरक्षण की तस्वीर साफ होने का इंतजार है। पालिका चुनाव के लिए परिसीमन शुरू होने के बाद ही नेताओं के दिलों की धड़कनें तेज हुई हैं। उन्होंने अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिए हैं। कुछ नेता खुलकर सोशल मीडिया साइट पर अपने को प्रत्याशी लिखना भी शुरू कर दिए हैं। वह लगातार लोगों से जनसंपर्क कर मेल-मिलाप को बढ़ा रहे हैं। लेकिन, उनके चुनाव लड़ने का दारोमदार आरक्षण पर टिका है। आरक्षण का ऐलान शासन से किया जाएगा। तभी तय हो पाएगा कि चेयरमैन का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। नेताओं को डर है कि कहीं आरक्षण उनका खेल नहीं बिगाड़ दे।

भाजपा-सपा नेताओं ने सेट किए मोहरे=विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा नेताओं का उत्साह बढ़ गया। भाजपा नेताओं की निगाहें पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी हैं। चुनाव लड़ने वालों की लिस्ट पर नजर दौड़ाई जाए तो भाजपा के पास सबसे ज्यादा दावेदार हैं। कुछ कई सालों से जनता के बीच जाकर और बड़े नेताओं के इर्द-गिर्द घूमकर टिकट पाने की लालसा लिए हैं। वहीं बहुत से नेता नए दावेदार के रूप में सामने निकल कर आए हैं। वहीं सपा में भी दावेदारों की कमी नहीं है। सभी अपने मोहरों को सेट कर जीत का स्वाद चखना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर अब चुनाव ही चुनाव

निकाय चुनाव के लिए कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर खुलकर ताल ठोंक दी है। पालिका चुनाव में शहर सीट पर 15 साल से सपा के तनवीर खां जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी मुश्किल बढ़ाने के लिए सपा के फ्रंटल संगठन के युवा नेता नौशाद कुरैशी ने सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने का खुलकर ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पोस्टर पोस्ट किए हैं, जिसमें खुद को दावेदार दिखाया है। भाजपा से भी कई दावेदार लगातार व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए लोगों तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें