फोटो गैलरी

Hindi Newsगोरखपुर-बस्ती मंडल में स्पीकर और मंत्री पीछे, भाजपा को भारी बढ़त

गोरखपुर-बस्ती मंडल में स्पीकर और मंत्री पीछे, भाजपा को भारी बढ़त

मतगणना के शुरुआती दौर में गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों पर रुझान सामने आने लगे हैं। यहां ज्यादातर सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह और...

गोरखपुर-बस्ती मंडल में स्पीकर और मंत्री पीछे, भाजपा को भारी बढ़त
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Mar 2017 09:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मतगणना के शुरुआती दौर में गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों पर रुझान सामने आने लगे हैं। यहां ज्यादातर सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पीछे चल रहे हैं जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, विधायक डॉ.आरएमडी अग्रवाल आगे चल रहे हैं। गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

गोरखपुर सदर से भाजपा के डॉ.आरएमडी अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह, कैम्पियरगंज से फतेहबहादुर सिंह, खजनी से विधायक संतप्रसाद, बांसगांव से विमलेश पासवान, चौरीचौरा से संगीता यादव, सहजनवा से शीतल पांडेय, चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी, पिपराइच से महेंद्र पाल आगे चल रहे हैं।

सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, कुशीनगर में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और इसी जिले की हाटा सीट से राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह पीछे चल रहे हैं। तीनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

बस्ती में भी भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। हर्रैया से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और कप्तानगंज से बसपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी पीछे चल रहे हैं। हर्रैया से भाजपा के अजय सिंह और कप्तानगंज से सपा-कांग्रेस गठबंधन के राना कृष्ण किंकर सिंह आगे चल रहे हैं। बस्ती सदर, महादेवा और रुधौली में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मेंहदावल में एआईएमआईएम प्रत्याशी आगे

संतकबीरनगर धनघटा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीराम चौहान आगे चल रहे हैं जबकि मेंहदावल से एआईएमआईएम आगे हैं।

नौतनवां में निर्दल अमनमणि की बढ़त बरकरार

महराजगंज की नौतनवां सीट पर निर्दल प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी ने दूसरे चक्र की गणना में भी बढ़त बरकरार रखी। पत्नी सारा की हत्या में सीबीआई की ओर से आरोपित बनाए गए अमनमणि की टक्कर सपा-कांग्रेस गठबंधन के कौशल किशोर सिंह मुन्ना से है। महराजगंज में ही पनियरा और फरेंदा से भाजपा आगे है। पनियरा और फरेंदा में कड़ी टक्कर है। पनियरा से बसपा से विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें