फोटो गैलरी

Hindi Newsअभियंता की गिरफ्तारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

अभियंता की गिरफ्तारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सिमरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से अभियंता सहित नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस की नाकामी पर उठाए सवाल: धरना...

अभियंता की गिरफ्तारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से अभियंता सहित नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

पुलिस की नाकामी पर उठाए सवाल: धरना में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्येंद्र कुंवर ने कहा कि नीतीश सरकार में पूरे प्रदेश के प्रशासन व अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। मनमर्जी से कार्य कर रहे है। प्रशासन के अधिकारी आम जनता की बातों को नहीं सुन रहे हैं, बल्कि उन्हें परेशान कर रहे हैं। यदि कोई जनता की समस्यओं को लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, तो उनके साथ मारपीट की घटना हो रही है।

इसका जीता जागता उदाहरण बक्सर में घटित घटना है। वहीं शेषनाथ पाठक ने कहा कि एक पखवारा बीत जाने के बाद भी अभी तक अभियंता सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी करने में पुलिस विफल है। जब तक घटना के आरोपित पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते हैं। तब तक भाजपा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगें। जिला उपाध्यक्ष नंदजी सिंह ने कहा कि जब से नीतीश कुमार राजद के साथ अपनी सरकार बनाई है। तब से पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम हो चुका है। जनता त्राहिमाम कर रह रही है।

मौके पर थे मौजूद: एक दिवसीय धरना में ललन राय, कविंद्र दुबे, बिनोद राय, जितेंद्र दुबे, दयाशंकर ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, राजेंद्र दुबे, अमित सिंह, भाष्कर कुंवर, लव तिवारी, मुन्ना राय, रामनारायण राय, श्रीमन राय, विरेंद्र राय, उपेंद्र राय, गुप्तेश्वर राय, मुन्ना राम, बद्री ओझा, टुन्ना ओझा, शैलेंद्र ओझा, अनिल राय, चंद्रश्वरी सिंह, माला साह, बिट्टू तिवारी, प्रमोद पाठक, मोहन पाठक, श्रीभगवान सिंह त्यागी सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक लाल व संचालन संतोष साह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें