फोटो गैलरी

Hindi Newsडुमरांव में चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

डुमरांव में चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

अनुमंडल के मुरार थाना को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चोरी की बाइक साथ दो शातिर अपराधियों को धर-दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों...

डुमरांव में चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

अनुमंडल के मुरार थाना को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चोरी की बाइक साथ दो शातिर अपराधियों को धर-दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी करने में प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस को मिली थी सटीक सूचना: पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी शातिर अपराधी धर्मराज यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस ने तत्काल जाल बिछाते हुए धर्मराज यादव को चोरी की बाइक साथ गिरफ्तार किया। इसी की निशानदेही पर पुलिस ने मुरार थाना क्षेत्र के चौंगाई गांव निवासी मनीष कुमार कमकर उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया।

चोरी की थी बाइक: बीते 17 अप्रैल को धर्मराज यादव व मनिष कुमार ने मिलकर चौंगाई प्रखंड के पूर्व प्रमुख अशोक कुमार सिंह के दरवाजे से शशिशेखर सिंह की बाइक चुरा लिया था। साथ ही दो माह पूर्व सोनू सिंह की बाइक पर हाथ साफ किया था। चोरी की दोनों बाइक को ये लोग बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि इस चोरी की घटनाओं में धरहरा गांव निवासी सलमान खान व संतोष गोंड से साथ दिया था। दोनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। साथ ही दोनों अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

पूर्व में जा चुके हैं जेल: पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मराज यादव पूर्व में कई बार जेल की हवा खा चुका है। पिछले 27 जून 2016 को कृष्णाब्रह्म पुलिस जब धर्मराज यादव की गिरफ्तार के लिए छतनवार गांव गई थी। तभी धर्मराज यादव के परिजनों सहित आसपड़ोस के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। हमला तेज देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा था। बाद में पुलिस के अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। तबतक इसका फायदा उठाकर धर्मराज यादव भागने में सफल हो गया था। बाद में पुलिस ने धर्मराज यादव को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले ही कोर्ट से बेल लेकर जेल से बाहर निकला था। साथ ही यह कई अन्य मामलों का मुख्य आरोपित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें