फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत भ्रमण : साइकिल यात्रा कर फ्रांसीसी जोड़ा पहुंचा कैमूर

भारत भ्रमण : साइकिल यात्रा कर फ्रांसीसी जोड़ा पहुंचा कैमूर

कैमूर की ऐतिहासिक विरासतों को देखने के लिए फ्रांस का एक फ्रांसीसी जोड़ा बुधवार को भभुआ पहुंचे। रात्रि में यहां रुकने के बाद उक्त जोड़ा गुरुवार को कैमूर के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण...

भारत भ्रमण : साइकिल यात्रा कर फ्रांसीसी जोड़ा पहुंचा कैमूर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Apr 2017 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कैमूर की ऐतिहासिक विरासतों को देखने के लिए फ्रांस का एक फ्रांसीसी जोड़ा बुधवार को भभुआ पहुंचे। रात्रि में यहां रुकने के बाद उक्त जोड़ा गुरुवार को कैमूर के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।

उक्त जोड़े ने कैमूर भ्रमण के बाद बातचीत के दौरान पति ने अपना नाम इटाइनि व अपनी पत्नी का नाम मेथिल्ड बताया। उन्होंने कहा कि हमलोग यहां दार्शिनिक स्थलों को धूमने की नियत से निकले हैं। यहां की धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरें काफी विकसित व प्रभावशाली हैं। जिन्हें देखने से एक असीम शांति महसूस हो रही है। इन धरोहरों को हमेशा देखने की इच्छा मन में हो रही है।

उक्त जोड़े ने यह भी बताया कि हिन्दुस्तान की लगभग सभी धरोहरों की तस्वीर हमलोग अपने कैमरे में कैद कर फ्रांस ले जा रहे हैं। इसे अपने देश वासियों को दिखाएंगे और उनसे भी भ्रमण कर देखने के लिए कहेंगे। कैमूर दर्शन के बाद उक्त फ्रांसीसी जोड़ा गुरुवार की शाम यूपी क धर्मस्थली वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

नवंबर में निकले थे हांगकांग से

बातचीत के क्रम में साइकिल से यात्रा कर रहे उक्त फ्रांसीसी जोड़ों ने बताया कि वे नवंबर माह में हांगकांग से रवाना हुए थे। वहां से चलने के बाद चीन, लावोस, म्यांमार, नागालैंड होते हुए मणीपुर के रास्ते भारत में आए और असम के दार्जलिंग, गोवहाटी होते हुए गया पहुंचे और गया के बौद्ध मंदिरों का अवलोकन करते हुए वहां की तस्वीर भी कैमरा में कैद किए। उन्होंने कहा कि हमलोग अबतक 7537 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें